Breaking News

CORONA BREAKING: देश में 35 हज़ार के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कुल 35,043 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 1147 तक पहुंच गया है। वहीं देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी बढ़कर 8889 तक पहुंच गया है।

कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम सीमा आज सुबह 10 बजे के बाद सील कर दी जाएगी। दिल्ली से गुरुग्राम की ओर जाने वाले वाहनों के प्रवेश पर आज सुबह 10 बजे से रोक रहेगी। केवल आवश्यक वस्तुओं-सेवाओं, कुछ सरकारी कार्यालयों और आवाजाही पास वाले वाहनों की आवाजाही में छूट दी गई है।

ओडिशा में कोरोना वायरस का एक और नया मामला सामने आया है।राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इसको मिलाकर राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 143 हो गई है।

पंजाब के अमृतसर में महाराष्ट्र के नांदेड़ के हजूर साहिब से लौटे 76 श्रद्धालु कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पंजाब के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री ओम प्रकाश प्रकाश के मुताबिक लगभग 300 लोगों का टेस्ट किया गया, जिनमें से 76 COVID-19 पॉजिटिव निकले।

एक मीडिया बुलेटिन में गुरुवार को पंजाब स्वास्थ्य विभाग ने सूचित किया कि COVID-19 के 105 नए मामलों के साथ राज्य में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 480 हो गई है।