Breaking News

Chanakya Niti : इन बातों का रखेंगे ध्यान तो घर में होगा मां लक्ष्मी का प्रवेश, नहीं होगी धन हानि

जीवन यापन करने के लिए धन का होना बहुत जरूरी होता है। आचार्य चाणक्य ने धन को लेकर भी कई बातें बताई हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार हर व्यक्ति को धन का संचय जरूर करना चाहिए। लेकिन कई बार व्यक्ति धन संचय नहीं कर पाता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार हर व्यक्ति को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इन बातों का ध्यान रखने से घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश होता है। जो व्यक्ति इन बातों का ध्यान नहीं रखता है, उसे धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

धन का अपमान कभी न करें

आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को कभी भी धन का अपमान नहीं करना चाहिए। जो व्यक्ति धन का अपमान करता है उसके घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। धन का सदैव सम्मान करना चाहिए।

घर में साफ- सफाई का ध्यान रखें

आचार्य चाणक्य के अनुसार घर में साफ- सफाई रखनी चाहिए। मां लक्ष्मी का प्रवेश उसी घर में होता है, जहां साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है।

घर में खुशहाली बनाकर रखें

आचार्य चाणक्य के अनुसार कार्यक्षेत्र में सभी के साथ तालमेल बनाकर चलने वालों को सफलता जल्दी हासिल होती है। ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी कृपा करती हैं।आचार्य चाणक्य के अनुसार घर में खुशहाली बनाकर रखनी चाहिए। जिन घरों में क्लेश होता है, वहां मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। जिस परिवार के सदस्यों के बीच स्नेह और पति-पत्नी के बीच प्रेम होता है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है।

वाणी में मधुरता रखें

आचार्य चाणक्य के अनुसार  मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए वाणी में मधुरता होना जरूरी है। कड़वे वचन बोलने वालों पर मां लक्ष्मी कभी अपना कृपा नहीं बरसाती हैं।

कार्यक्षेत्र में सभी के साथ तालमेल बनाकर रखें

आचार्य चाणक्य के अनुसार कार्यक्षेत्र में सभी के साथ तालमेल बनाकर चलने वालों को सफलता जल्दी हासिल होती है। ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी कृपा करती हैं।