Breaking News

हरियाणा में इस दिन से बिगड़ेगा मौसम, होगी भारी बारिश

हरियाणा में इस बार मानसून (Haryana Monsoon) काफी एक्टिव रहा। इस बार ज्यादा बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने आज सूबे में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है जबकि सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बूंदाबांदी हो सकती है। आज और कल राज्य में तापमान बढ़ेगा, लेकिन 21 जुलाई को प्रदेश में फिर झमाझम बारिश होगी।

PunjabKesari

बता दें कि अब तक सबसे कम बारिश कैथल व जीद में हुई। कैथल में 90.4 एमएम व जींद में 92.9 एमएम हुई है, जबकि सबसे ज्यादा यमुनानगर में 412.8 एमएम बरसात हुई। प्रदेश में अब तक 187 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य तौर पर 133.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी।वहीं अब तक प्रदेश में सामान्य से 35% ज्यादा बारिश हुई है।

जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार कल यानि रविवार को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में तेज बारिश की संभावना है। जबकि, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कैथल, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बूंदाबांदी के आसार हैं। सोमवार को पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में भारी बारिश की संभावना है। मंगलवार को यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, हिसार, फतेहाबाद और भिवानी में तेज बारिश की संभावना है।