Breaking News

80 के दशक में इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने मचाया धमाल, बुढ़ापे में हो गई ऐसी हालत

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर दशक कुछ एक्ट्रेस के नाम रहता है। जैसे आज बॉक्स ऑफिस पर दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ जैसी कई अभिनेत्रियों धमाल मच रही हैं वैसे ही 80 के दशक में भी कई एक्ट्रेस रह चुकी हैं। जो फैंस के दिलों पर राज करती थी। उनकी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ फैंस खूबसूरती पर फीदा थे, जिस वजह से हर कोई उनकी एक झलक पाना चाहता था। लेकिन 80 के दशक की यहीं मशहूर अभिनेत्रियां अब गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। तो आइए आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं, जो सालों बाद बदले हुए अंदाज में कुछ इस तरह से नज़र आती हैं।

मंदाकिनी
मंदाकिनी 80 के दशक सबसे बोल्ड एक्ट्रेस हैं। उन्होंने साल 1985 में रिलीज हुई फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में अपनी दमदार एक्टिंग से धमाल मचा दिया था। इस फिल्म के बाद बॉलीवुड में सिर्फ मंदाकिनी की चर्चा थी। लेकिन अचानक ही वह बॉलीवुड इंडस्ट्री से गायब हो गई।mandakaniउनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ा। उनकी एक तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें वह दाऊद इब्राहिम के साथ बैठे हुए नजर आईं। वहीं, साल 1995 में अचानक खबर आई कि मंदाकिनी ने एक बुद्धिस्ट संत काग्यूर रिनपोचे के साथ शादी कर ली है। वहीं, अब वह तिब्बती योगा सिखाती हैं। मंदाकिनी अब बौद्ध धर्म अपना चुकी हैं।

जया प्रदा
जया प्रदा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल थीं। वह जब भी अपने साड़ी अवतार में फैंस के सामने आती थी, तो लोग एक्ट्रेस को देखते रह जाते थे।best-facts-about-jaya-pradaएक्ट्रेस ने फिल्म मवाली, तोहफा, शराबी, औलाद, सरगम और मां जैसी सुपरहिट फिल्में दी है। इन फिल्मों की वजह से ही उनका करियर टॉप पर था लेकिन अचानक ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। जया प्रदा ने अब राजनीति की दुनिया में नाम कमा रही हैं।

मीनाक्षी शेषाद्रि
मीमाक्षी शेषाद्रि ने शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। उन्हें साल 1995 में इनवेसमेंट बैंकर Harish Mysore की और इसके बाद वह न्यूयॉर्क में सेटल हो गई।meenakshiखबरों के मुताबिक, अब मीनाक्षी टेक्सास के ‘प्लानो’ में रहती हैं, वहां पर एक्ट्रेस अपना एक डांस स्कूल चलाती हैं।

फराह नाज
फराह नाज 80 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस थी लेकिन ये बात फैंस बहुत ही कम जानते होंगे कि वह पॉपुलर एक्ट्रेस तब्बू की बड़ी बहन हैं। एक्ट्रेस ने 80 के दशक में कई सुपरहिट फिल्में दी थी। एक्ट्रेस ने राजेश खन्ना, गोविंदा, ऋषि कपूर, मिथुन चक्रवर्ती और आमिर खान तक समेत कई सुपरस्टार के साथ फिल्में की थी। इसके बाद एक समय के बाद वह बॉलीवुड से दूर हो गई। फराह नाज की सुपरहिट फिल्मो में नसीब अपना-अपना, मरते दम तक, इम्तेहान, यतीम, फासलें, घर-घर की कहानी जैसी फिल्में है। इन फिल्मों  के बात  ही अचानक उन्हें बॉलीवुड में काम मिलना बंद हो गया था।

पद्मिनी कोल्हापुरे
पद्मिनी कोल्हापुर ने हिंदी सिनेमा जगत में छोटी उम्र में ही कदम रख दिया था। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया। लेकिन बतौर लीड एक्ट्रेस वह 80 दशक में ही नजर आई।padmini-900x600उन्होंने 80 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मे दी। जिसमे प्रेम रोग, प्यार झुकता नहीं, सौतन, वो सात दिन, इंसाफ का तराजू समेत कई फिल्में शमिल है। लेकिन अचानक ही वह बॉलीवुड से दूर हो गई। हांलाकि पद्मिनी अब फिल्मों में कमबैक कर चुकी हैं। वह फिल्म पानीपत में गोपिका बाई के रोल और एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो में भी उनके मां के रोल में दिखाई दीं थीं।