Breaking News

6 फरवरी 2023 को शादी करेंगे सिद्धार्थ-कियारा, ये हैं इंतज़ाम!

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अब शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस कपल के फैंस उनकी शादी का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालाँकि अब सामने आने वाली खबरों की मानें तो कपल फरवरी में शादी करने वाले हैं। जी हाँ और वेडिंग वेन्यू से लेकर शादी की तारीख तक, हर रोज नए अपडेट सामने आ रहे हैं। अब यह माना जा रहा है कि कियारा और सिद्धार्थ फरवरी के शुरुआती हफ्ते में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सामने आने वाली एक रिपोर्ट के अनुसार सिद्धार्थ और कियारा 6 फरवरी को शादी करेंगे, वहीं प्री-वेडिंग फंक्शन 4 और 5 फरवरी को रखे जाएंगे। जी हाँ और इस शादी में उनके करीबी रिश्ते और परिवार के लोग शामिल होंगे।

 

 

सामने आने वाली मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कैटरीना और विक्की की तरह सिद्धार्थ और कियारा भी अपनी शादी के लिए शाही पैलेस चुना है। जी हाँ, केवल इतना ही नहीं कपल की शादी में टाइट सिक्योरिटी के इंतजाम किए गए हैं, प्री-वेडिंग से लेकर शादी तक सभी फंक्शन पैलेस के अंदर रखे जाएंगे। कहा जा रहा है 3 फरवरी को जैसलमेर के लिए सिक्योरिटी की टुकड़ी को भेजा जाएगा। राजस्थान के आलीशान जैसलमेर पैलेस होटल में कपल की शादी के फंक्शन रखे जाएंगे। हालांकि, अभी तक कपल की शादी को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। वैसे शादी की खबरों के बीच 29 दिसंबर को कियारा और सिद्धार्थ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे।

उसके बाद से ही फैंस कयास लगा रहे थे कि कपल अपना नया साल एक साथ मनाएगा। हालाँकि अब हाल ही में एक फोटो सामने आई है, जिसमें सिड और कियारा रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, नीतू कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कपल दुबई में अपना स्पेशल न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहा है।