Breaking News

58 वर्ष बाद नवरात्र में बन रहा दुर्लभ योग, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव

हिन्दू धर्म में नवरात्र का बड़ा महत्व है | इस वर्ष नवरात्र 17 अक्टूबर से आरम्भ हो रहे है | ज्योतिषीय गणना के अनुसार नवरात्र 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलेंगे | इस दौरान बड़ा ही शुभ योग बनने जा रहा है | इस वर्ष बनने वाला योग बड़ा ही दुर्लभ है | गणना के अनुसार 58 वर्ष बाद नवरात्र के दौरान शनि मकर में और गुरु धनु में रहेंगे | ऐसा योग अंतिम बार 1962 में बना था | ज्योतिषियों का कहना है कि नवरात्र के दौरान बन रही ये दुर्लभ स्थिति कुछ जातको के लिए बेहद ही शुभ साबित होंगी तो कुछ जातको को अशुभ फल का सामना भी करना पड़ सकता है | आज हम आपको उन्ही राशियों के बारे में बताने जा रहे है |
मेष– इस राशि के जातको के विवाह के योग बन रहे है, प्रेम जीवन वालो को भी परिवार का साथ मिलेगा |
वृष– आप शत्रुओ पर हावी रहेंगे | रोगो से मुक्ति मिलेगी |
मिथुन– संतान सुख मिलने वाला है | धन धान्य और काम काज में भी वृद्धि होने वाली है |
कर्क– आपके घर में सुख शांति आएगी | कामकाज में बड़ी सफलता मिलेगी |
सिंह– आपके पराक्रम में वृद्धि होगी | भाई बहन से आपको अच्छा सहयोग मिलेगा |
कन्या– आपको धन सम्पत्ति के मामले में लाभ होने वाला है | घर में सुख शांति का माहौल रहेगा |
तुला– आपके सोचे हुए काम पुरे होंगे | जीवन खुशियों से भरने वाला है |
वृश्चिक– आपके व्यर्थ के खर्चे बढ़ने वाले है | पारिवारिक चिंता सता सकती है |
धनु– आपको कुछ अच्छे लाभ मिलने वाले है | किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिलने वाली है |
मकर– आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है | खर्चो में वृद्धि देखने को मिलेगी |
कुम्भ– कामकाज में भाग्य का साथ मिलेगा | मित्र से कोई मदद मिलेगी |
मीन– शत्रु आपके जीवन में मुसीबत पैदा कर सकते है | दुर्घटना की भी सम्भावना है, सतर्क रहे |