Breaking News

-39 डिग्री सेल्सियस के बीच हुई बिकिनी पार्टी, नए साल का ऐसा जश्न देख उड़े लोगों के होश

25 दिसंबर के बाद से ही लोग जश्न में डूबे हुए हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें सामने आई। जिसमें लोग अजीबों-गरीब पार्टियों का हिस्सा बन रहे हैं। लेकिन साइबेरिया के टॉम्सक से आमने आई पार्टी की तस्वीरों ने हर किसी को हैरान कर दिया।siberia-bikini-party-3इस शहर में तापमान माइनस 39 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है लेकिन यहां पर जमा देने वाली ठंड में लोग स्विमवीयर पहनकर पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। जिनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिय पर तहलका मचा दिया।

साइबेरिया में हुई इस पार्टी का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक दर्जन से भी ज्यादा लोग बिकिनी और स्विमवीयर पहने दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान हैं। कोई लोगों ने इस तरह पार्टी करने वालें लोगों की तारीफ की। तो वहीं, कई लोगों ने इसे मुर्खता बताया।हालांकि, इस बीच सोशल मीडिया पर एक और वीडियो आया। जिसमें लोग -39 डिग्री सेल्सियस तापमान में बिकिनी पार्टी कर रहे हैं। वीडियो में लोग बर्फ से ढके सेंट्रल-स्क्वॉयर में डांस करते दिख रहे हैं।

इस वीडियो में टॉम्स्क में रहन वालों ने कमेंट करते हुए बताया कि यहां पर वाई इतनी ठंड पड़ रही है। यहां तापमान -40 डिग्री के करीब पहुंच गया है।siberia-bikini-party-2बता दें कि साइबेरिया की ठंड दुनियाभर में मशहूर है। यहां पर कई शहरों का तापमान माइनस 50 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाता है।