Breaking News

22 की उम्र में टीवी एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा

टीवी एक्ट्रेस मेबिना माइकल के चाहने वालो के लिए बुरी खबर है | एक भयानक सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गयी | वे केवल 22 साल की थी | बता दे टीवी रियलिटी शो pyate hudgir halli life से उन्हें खूब प्रसिद्धि मिली थी |

जानकारी के अनुसार मेबिना कार से अपने होमटाउन मादीकेरी जा रही थी | लेकिन रास्ते में देविहल्ली के पास उनकी कार की एक ट्रैक्टर से जबरदस्त टक्कर हो गयी | दुर्घटना के बाद पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन अधिक चोट लगने और खून बहने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया |
जानकारी के अनुसार मेबिना के साथ कार में उनके दोस्त भी सवार थे | हालाँकि वे अब खतरे से बाहर है, उनका इलाज किया जा रहा है | दुर्घटना का बेल्लूरु पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है |
मेबिना की मौत से उनके परिवार में मातम का माहौल है | मेबिना की मौत टीवी मनोरंजन जगत के लिए भी एक झटका है | मेबिना की मृत्यु को लेकर pyate hudgir halli life शो के होस्ट अकुल बालाजी ने भी अपना दुःख प्रकट किया |
अकुल ने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए लिखा मेरी पसंदीदा कंटेस्टेंट और Pyate Hudgir Halli Life 4 की विजेता रहीं मेबीना की अचानक मौत की खबर सुनकर आहत हूं, मेबीना युवा और जिंदगी से भरपूर थी | मैं इस बात पर अभी भी यकीन नहीं कर पा रहा हूं कि मेबीना अब इस दुनिया में नहीं रहीं | इस हादसे से उबरने के लिए उनके परिवार के साथ मेरी प्रार्थना |