Breaking News

2.61 करोड़ रुपए में बिकी यह गाय, जानिए क्या है खासियत ?

गाय को भारत में माँ का दर्जा दिया जाता है और उसकी पूजा भी की जाती है। गाय हिन्दुओं के लिए भगवान के समान है। वैसे आज हम आपको एक ऐसी गाय के बारे में बताने जा रहे हैं जो 2.61 करोड़ रुपए में बिकी है। वैसे तो दुनिया में कई महंगी चीजें मिलती हैं और उन महंगी चीजों को एक अलग ही तवज्जो मिलती है। ऐसे में इस गाय के बारे में सुनकर आपको हैरानी होगी। जी दरअसल इस गाय को बेचने के लिए खासतौर पर नीलामी का आयोजन किया गया था। खबरों के अनुसार इस नीलामी में गाय को खरीदने के लिए 2.61 करोड़ रुपए की भारी-भरकम रकम खर्च की गई है। वैसे अब सवाल यह उठता है कि आखिर गाय में ऐसा क्या खास था?

तो आइए जानते हैं। जी दरअसल गाय का नाम पॉश स्पाइस बताया जा रहा है जिसे बेचने के लिए मध्य इंग्लैंड में नीलामी आयोजित की गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक इस नीलामी में लोगों ने दिल-खोलकर बोली लगाई। पॉश स्पाइस को खरीदने के लिए जो भी बोली लगाई गईं उन्होंने सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। साल 2014 में इसी नस्ल की गाय ने बिक्री के मामले में अलग रिकॉर्ड कायम किया था। उस दौरान इस गाय को 1,31,250 पाउंड में बेचा गया था। वहीं अब इस नस्ल की गाय को दोगुने दाम पर बेचा गया है। जी हाँ, नतीजा यह रहा है कि यह गाय यूके और यूरोप की सबसे महंगी गाय बन गई है।

आपको हम यह भी बता दें कि इस गाय का नाम 1990 के दशक के पॉप ग्रुप स्पाइस गर्ल्स के नाम पर रखा गया है। वैसे सामने आने वाली एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि गाय को बेचने वाले शख्स क्रिस्टीन विलियम्स नीलामी में रिकॉर्ड तोड़ कीमत हासिल करने के बाद बेहद खुश थे। क्रिस्टीन का कहना है, ‘हमने कभी यह उम्मीद नहीं की थी।’ वैसे जिसने भी इस गाय की कीमत के बारे में सुना है उसके तो होश ही उड़ गए हैं।