Breaking News

2 मई की शाम 37 जिलों में थम जाएगा चुनाव प्रचार, प्रत्याशियों ने चल दिए सभी दांव

उत्तर प्रदेश में दो चरणों में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने प्रदेश के सभी जिलों में जोरों शोरों से चुनाव प्रचार किया और जनसभाओं में जनता को संबोधित किया। लेकिन अब निकाय चुनाव में 2 मई की शाम 6ः00 बजे 37 जिलों में चुनाव प्रचार थम जाएगा। इन जिलों में पहले चरण का मतदान 4 मई को होगा। यहां 48 घंटे पहले प्रचार बंद करना होगा। इसलिए प्रचार थमने से पहले सभी दल प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगा देंगे।

बता दें कि, प्रदेश के 37 जिलों में पहले चरण के लिए 4 मई को निकाय चुनाव के लिए मतदान होने वाला है। मतदान का समय सुबह 7ः00 से शाम 6ः00 बजे तक है। मतदान की समाप्ति से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद करने का नियम है। सार्वजनिक सभा आदि भी इससे पहले ही समाप्त करनी होगी। ऐसे में प्रचार बंद होने तक सभी दल पूरी ताकत प्रचार में लगाएंगे और जन सभाएं और रैलियां करेंगे।

इन जिलों में होंगे पहले चरण के मतदान
प्रदेश के मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, आगरा, फिरोजाबाद में निकाय चुनाव के लिए पहले चरण में मतदान होंगे।

पहले चरण के मतदान के लिए 47 अफसर नियुक्त
प्रदेश के इन 37 जिलों में पहले चरण के मतदान के लिए 47 अफसर नियुक्त किए गए है। जिनमें से प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा सुभाष चंद्र शर्मा और निदेशक दिव्यांगजन प्रकाश सत्य प्रकाश पटेल वाराणसी में प्रेक्षक बने, प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार और अपर आयुक्त कानपुर मंडल कृतिका शर्मा प्रयागराज में प्रेक्षक बने, विशेष सचिव महिला कल्याण संदीप और अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल रमेश चंद्र शर्मा गोरखपुर में प्रेक्षक बने, आवास आयुक्त रणवीर प्रसाद विशेष सचिव एपीसी शाखा राजेंद्र सिंह आगरा में प्रेक्षक बने, प्रमुख सचिव व स्थापना अनिल कुमार सागर और विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी आशुतोष कुमार सहारनपुर में प्रेक्षक बने है। एसीईओ यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण मोनिका रानी और अपर श्रमायुक्त सुरेंद्र प्रसाद मुरादाबाद में प्रेक्षक बने है। प्रमुख सचिव समाज कल्याण और मिशन निदेशक आयुष महेंद्र वर्मा फिरोजाबाद में प्रेक्षक बनाएं गए है। जो निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराएंगे।