Breaking News

अबकी बार सपा की प्रचण्ड बहुमत की बनेगी सरकार: रितेश कुमार सिंह रिंकू

रिपोर्ट : विशेष संवाददाता सूरज सिंह बाराबंकी  : छोटे लोहिया के नाम से पूरे देश में विख्यात स्व.जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में तहसील स्तर पर पार्टी के कद्दावर नेताओं को साईकिल चलाने का आदेश पारित हुआ था। इसी क्रम में दरियाबाद विधानसभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह व सपा नेता रितेश कुमार सिंह रिंकू सपा कार्यकर्ताओं के साथ साईकिल शोभायात्रा निकाल  पार्टी को नया आयाम देने का काम किया है।
उसी क्रम में छात्र सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिमेष प्रताप सिंह राहुल दरियाबाद विधानसभा के प्रबल दावेदार ने अपने क्रांतिकारी कार्यकर्ताओं व समर्थकों के भव्य साईकिल यात्रा निकाल पार्टी को मजबूती प्रदान किया। इसी कड़ी में विधानसभा दरियाबाद में जिले का नेतृत्व करने वाले सदस्य विधान परिषद् समाजवादी विचारधारा को छात्र जीवन से आज तक आगे बढ़ाने वाले पार्टी के शानदार एमएलसी राजेश यादव राजू दरियाबाद साईकिल रैली का आगाज किया।

अनिमेष प्रताप सिंह राहुल ने काफिले के साथ नौजवानों की भीड़ देखकर गदगद दिखे और जनसैलाब बता रहा था कि 2022 में मौजूदा सरकार का नामोनिशान नहीं मिलेगा तीन इंजनों की सरकार अब बस कुछ दिनों की मेहमान है। राजेश यादव एमएलसी दिनेश सिंह पूर्व प्रमुख ,आशीष सिंह आर्यन के जिंदाबाद नारों से पूरी विधानसभा गूंज उठी।
 रितेश कुमार सिंह रिंकू ने कार्यकार्ताओ को सम्बोधित किया कि डबल इंजन की सरकार अब कुछ दिन शेष बची है,अब इनका समय निकट है आप लोगो की मेहनत की बदौलत हम लोग प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएंगे और अपने नेता  अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाएंगे और आए हुए सभी क्रांतिकारी साथियों को धन्यवाद दिया, ऐतिहासिक रैली बनाने के लिए सभी क्रांतिकारी समाजवादी साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया!
   कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमरेन्द्र प्रताप सिंह,सपा नेता शिवेन्द्र प्रताप सिंह जिलाउपाध्यक्ष युवजन सभा अनुपम जायसवाल,सपा नेता अनिल सिंह,रूपनारायण सिंह रिशु,अंकित सिंह विमल गुप्ता,अखिलेश वर्मा,लवकुश यादव राहुल सिंह ,तारिक अंसारी,रोहित यादव,समोद यादव,सौरभ यादव, दुर्गेश सिंह,अमित सिंह ,के के यादव समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।