Breaking News

हैवानियत की हद : लिव-इन रिलेशन में रह रही महिला के पेट पर लात मार कर किया नए जीवन का अंत

आजकल लिव-इन में रहने का ट्रेंड सा हो गया है, ऐसे में दिल्ली के पास गुरुग्राम से एक मामला सामने आया है, जहां एक गर्भवती महिला ने अपने साथ रहने वाले पार्टनर और उसके दोस्त पर आरोप लगाया है कि उसने महिला की पिटाई की है, जिसके कारण महिला का गर्भपात हो गया। अब पुलिस ने उसके साथी को अरेस्ट कर लिया है। बातचीत में पुलिस ने ये भी बताया कि उन लोगों ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

ये महिला तमिलनाडु की रहने वाली है, जिसकी उम्र 24 साल की है। बीते एक साल से पीड़िता चक्करपुर में रह रही थी और महिला के पास की सोसाइटी के बाकी घरों में काम करती थी।

अपनी शिकायत में महिला ने पुलिस को बताया कि वह बीते 1 साल से इलाहाबाद के रहने वाले व्यक्ति के संपर्क में थी। इस व्यक्ति का नाम पवन था , जो कि पेशे से एक ड्राइवर था। दोनें के बीच प्यार हुआ और दोनों एक साथ रहने लगे, जिसके कारण दोनों मे संबंध भी बनें। अब महिला गर्भवती हो गई और जब उसने पवन पर शादी का दबाव बनाया, तो वे भड़क गया और महिला से बच्चा गिराने की बात करने लगा।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को, पवन और उसके दोस्त नितिन ने पहले महिला को बहुत देर समझाया, जब महिला ने उन दोनों की बात मानने से इनकार कर दिया, तो दोनो ने महिला को पीटना शुरू कर दिया। दोनों ने महिला के पेट पर तब तक लात मारी जब तक की महिला के पेट का भ्रूण बाहर ना आ गया। इसके बाद दोंनो ने मिलकर उसे फेंक दिया। महिला की स्थिति बहुत खराब है। उसे सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। सेक्टर 29 के पुलिस स्टेशन में शनिवार को दोनों युवको के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और दोनों को अरेस्ट कर लिया गया है।