Breaking News

हिमाचल में भारी बर्फबारी, 3 NH समेत 200 से ज्यादा सड़कें बंद- IMD ने किया अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में पिछले 24 घंटों में भारी बर्फबारी हुई है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू जिलों में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रदेश में बर्फबारी से 3 राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 200 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं। वहीं कुछ क्षेत्रों में बिजली और पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले तीन दिन पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ सकती है। आईएमडी ने इसके लिए हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख समेत कई कई पहाड़ी इलाकों में चेतावनी जारी की है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश हो सकती है। जबकि दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़, उत्तराखंड और हरियाणा के मैदानी इलाकों में मौसम सामान्य रह सकता है।

आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा कि पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, सौराष्ट्र, कच्छ और दिल्ली के कई मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक तटीय इलाकों, पश्चिम मध्य प्रदेश और पश्चिम महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक रहने की उम्मीद है।