Breaking News

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, 79.74% हुए पास; Direct Link से करें चेक

हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 12वीं का रिजल्ट आज सुबह 11 बजे के बाद रिजल्ट जारी किया गया। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट Himachal Pradesh Board की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। HPBOSE 12th 2023 की परीक्षा 10 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित की गई थी। परीक्षा नियमित उम्मीदवारों के लिए सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी और SOS उम्मीदवारों के लिए परीक्षा दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी।

इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक https://hpbose.org/ पर क्लिक करके भी HPBOSE 12th Result 2023 चेक कर सकते हैं। साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिए भी रिजल्ट (HPBOSE Himachal Pradesh Board 12th Result 2023) देख सकते हैं। इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 1,03,928 छात्र शामिल हुए थे। राज्य भर में कुल 2,180 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और नकल रोकने के लिए उड़न दस्ते भी बनाए गए थे।

वर्ष 2022 में कक्षा 12वीं के रिजल्ट 18 जून को सुबह 11:30 बजे घोषित किए गए और परीक्षाएं 22 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। कुल पास प्रतिशत 93.91 प्रतिशत रहा। कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में कुल 88,013 छात्र उपस्थित हुए और 82,342 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उत्तीर्ण छात्रों में से 41,344 लड़के और 40,998 लड़कियां थीं।