Breaking News

हरियाणा: बरोदा सीट से बीजेपी के योगेश्वर दत्त हारे, कांग्रेस के इंदु राज जीते

हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट पर हुए विधानसभा उपचुनाव (Haryana byepoll Results) को कांग्रेस ने जीत लिया। कांग्रेस प्रत्याशी इंदु राज ने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी एवं ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त को हरा दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी इंदु राज ने 12, 300 वोटों से जीत दर्ज की। जानकारी के मुताबिक इंदु राज को 45,779 वोटें जबकि योगेश्वर दत्त को 37,948 वोट मिले।  दूसरे राज्यों की तरह हरियाणाउपचुनावके लिए भी मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई थी। बरोदा सीट पर कुल 14 प्रत्याशियों दांव आजमायाष। इनमें से सात निर्दलीय प्रत्याशी हैं। तीन नवंबर को हुई वोटिंग में 68 फीसदी यानी करीब 1.81 लाख वोटरों ने इस सीट पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

 

इस सीट के लिए तीन नवम्बर को 68.57 प्रतिशत मतदान हुआ था। बरोदा विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा के निधन के कारण रिक्त हुई थी। वह इस सीट से 2009, 2014 और 2019 में तीन बार विधायक रहे। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में हुड्डा ने योगेश्वर को पराजित किया था और इस बार भी वह कांग्रेस प्रत्याशी के मुकाबले कमजोर नज़र आए। वर्ष 2012 के ओलिंपिक खेलों में कुश्ती में कांस्य पदक के बाद योगेश्वर ने वर्ष 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। उन्हें वर्ष 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। खेलों में उपलब्धियों के आधार पर हरियाणा सरकार ने योगेश्वर को पुलिस उपाधीक्षक पद पर नियुक्ति दी थी लेकिन बाद में उन्होंने इस पद से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया लेकिन राजनीति के इस दंगल में उन्हें सफलता दिखती नज़र नहीं आ रही है।