Breaking News

सोने की कीमतों में भारी गिरावट, इस हफ्ते सबसे नीचले स्तर पर आए दाम

भारतीय सर्राफा बाजार ने सोने की नई कीमते जारी की है। इस दौरान बाजार में सोनी की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई है। जिसके चलते 10 ग्राम सोने की कीमत नीचे आ गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, शुक्रवार को सोने की कीमतों में 20 रुपये की गिरावट आई है। राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में 20 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद 10 ग्राम सोने की नई कीमत 47,268 रुपये पर आकर रुक गई है। सिक्युरिटीज ने इसका कारण कमजोर वैस्विक स्थिति को बताया है। जिस वजह से ही घरेलू हाजिर कीमतों में गिरावट हो रही है।

वहीं, दूसरी तरफ घरेलू शर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज हुई है। शुक्रवार को चांदी की कीमतों में 54 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़त दर्ज हुई है। जिसके बाद चांदी की नई कीमत 49,584 रुपये हो गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव भी 20 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में गिरावट के चलते भारतीय बाजारों में गिरावट आई है।

शुक्रवार को वायदा भाव में भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई है। एमसीएक्स पर पांच अगस्त 2020 का सोने का भाव शाम को 1.63 फीसदी या 762 रुपये की भारी गिरवाट के साथ 45,934 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसी वक्त चांदी का वायदा भाव भी तीन जुलाई 2020 पर 2.30 फीसद या 1,124 रुपये की भारी गिरावट के साथ 47,687 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करता दिखा।

वैश्किव बाजार में भी शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार शाम कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 1.88 फीसदी या 32.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1,694.90. डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 1.52 फीसद या 26.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1,687.91 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। दूसरी तरफ चांदी के वैश्विक भाव में भी गिरावट दर्ज हुई है। शुक्रवार शाम कॉमेक्स पर 2.97 फीसद या 0.54 डॉलर की गिरावट के साथ 17.52 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।