Breaking News

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने किया बड़ा खुलासा, बोले- ‘मुंबई में केवल कृति ने मुझसे बात…’

दोस्तों बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून के दिन अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।उनकी आत्महत्या के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले में पुलिस की जांच जारी है। सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद से ही हर कोई यह जानना चाहता है कि वो किस तरह की परेशानी से गुजर रहे थे, जिसके चलते उन्होंने ऐसा फैसला किया था। इस मामले की जांच अभी पुलिस कर रही है और जल्द ही सच सामने आने की उम्मीद है।

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने किया बड़ा खुलासा, बोले- 'मुंबई में केवल कृति ने मुझसे बात...' 1

बता दे की अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद उनके पिता ने पहली बार आधिकारिक तौर पर मीडिया से बात की है और कई खुलासे किए हैं। सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने तड़का बॉलीवुड से बात करते हुए बताया है कि जब वो मुंबई गए थे तब केवल कृति सेनॉन ने उनके पास आकर बात की और उनका दुख साझा किया।

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने किया बड़ा खुलासा, बोले- 'मुंबई में केवल कृति ने मुझसे बात...' 2

केके सिंह के अनुसार, ‘मुंबई में केवल कृति सेनॉन ने मुझसे मुलाकात की थी। वो मेरे पास बैठी और उसने मुझे बातें की। मैं कई लोगों को मास्क के कारण पहचान भी नहीं पा रहा था। उसने सुशांत की तारीफ की और कहा कि वो एक अच्छा इंसान था।’सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने बात करते हुए यह भी बताया कि उन्हें कभी पता ही नहीं चला कि उनके बेटे ने कब एक्टर बनने का सपना देखना शुरू किया था।

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने किया बड़ा खुलासा, बोले- 'मुंबई में केवल कृति ने मुझसे बात...' 3

केके सिंह के अनुसार, ‘जब वो इंजीनियरिंग कर रहा था तब उसे शामक की डांस एकेडमी और बैरी जॉन के एक्टिंग स्कूल के बारे में पता चला था। इसी दौरान उसे एक्टिंग से प्यार हो गया। उसने मुझे इस बारे में कभी बताया नहीं था क्योंकि उसे लगता था कि मैं उसे रोकूंगा। लेकिन उसमें बहुत हिम्मत थी। वो अपने करियर को लेकर हमेशा से श्योर था कि उसे क्या बनना है ? वो मेहनती था। वो अपनी सबसे बड़ी बहन के साथ सबकुछ शेयर करता था।’