Breaking News

सुशांत की मौत के बाद गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने उठाया बड़ा कदम उठाया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में खलबली मच गई है। लोग लगातार सुशांत को न्याय दिलाने की मुहिम चला रहे हैं। इसके साथ ही नेपोटिज्म को लेकर भी सेलेब्स को टारगेट किया जा रहा है। नतीजा ये कि कई बड़े स्टार्स ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिया है। सुशांत की मौत के 14 दिन बाद उनकी गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती ने भी एक बड़ा कदम उठाया है।

सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के मामले में कई लोग रिया चक्रवर्ती पर भी सवाल उठा रहे हैं। कुछ लोग सुशांत की मौत का जिम्मेदार उन्हें भी मानते हैं। इसी वजह के चलते ट्विटर पर कई बार रिया को ट्रोल किया जा चुका है। अब रिया ने इस तरह की दिक्कतों से निपटने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।

रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की सेटिंग को बदलते हुए उसमें कमेंट का विकल्प बंद कर दिया है। अब कोई भी उनकी पोस्ट पर कमेंट नहीं कर पाएगा और न ही उनसे किसी भी तरह का सवाल पूछ पाएगा। सुशांत की मौत के बाद से रिया सोशल मीडिया पर बिलकुल एक्टिव नहीं हैं।

सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में पुलिस अब तक 26 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। रिया चक्रवर्ती से भी पुलिस ने करीब 9 घंटे तक पूछताछ की थी। इस पूछताछ में रिया ने कई सवालों के जवाब दिए थे। उन्होंने पुलिस को बताया था कि जब वह 6 जून को सुशांत का घर छोड़कर गई थीं तब उन्हें जाने के लिए खुद सुशांत ने ही बोला था। साथ ही रिया ने पुलिस को यह भी बताया था कि सुशांत का अवसाद पर लगाम लगाने के लिए इलाज तो चल रहा था लेकिन उन्होंने कुछ दिन पहले से ही दवाई लेना बंद कर दिया था।

रिया ने कहा था, ‘हमारा रिश्ता शुरुआत से ही कुछ खास नहीं चल रहा था। सुशांत हमेशा अपने मुद्दों में ही जूझता रहता था। वह मेरे साथ कोई समस्या साझा नहीं किया करता था। जब भी उसे कोई परेशानी होती थी तो वह खुद को अकेला रखने के लिए पावना में अपने फार्महाउस पर चला जाता था। हमारे रिलेशनशिप में होने की वजह से हमारी पेशेवर जिंदगी भी प्रभावित हो रही थी।’ गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार में मुकदमा दर्ज किया गया है। रिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है।