Breaking News

सीएम योगी ने श्रीराम चरण पादुका की पूजा कर रथ को किया रवाना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को श्रीराम चरण पादुका की विधि विधान से की पूजा अर्चना कर श्री राम कर्मभूमि रथ यात्रा को रवाना किया। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं साधु संत मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी ने साधु संतों की उपस्थिति में मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से श्रीराम चरण पादुका की पूजा अर्चना की। उन्होंने गंगा जल से आचमन कर श्रीराम चरण पादुका पर पुष्प अर्पित कर भगवान श्रीराम से लोक कल्याण की मंगलकामना की।

उन्होंने श्रीराम चरण पादुका की पूजा अर्चना कर श्री राम कर्मभूमि यात्रा का शुभारंभ किया। श्री राम कर्मभूमि यात्रा अयोध्या से बक्सर होते हुए जनकपुर तक जाएगी। उनके साथ केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भी विधि विधान से श्रीराम चरण पादुका की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने नारियल फोड़कर श्रीराम चरण पादुक रथ को रवाना किया। इससे पहले साधु संतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान श्रीराम पर आधारित पुस्तक और गंगा जल भेंट किया।