Breaking News

सात साल की मासूम से दरिंदगी, हाथ-पैर बांध कर मुंह पर लगाया टेप, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

राजधानी लखनऊ में दरिंदे ने बहुत ही शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया है। बंथरा स्थित बुआ की शादी में आयी सात वर्ष की मासूम के साथ दरिंदगी की सारी हद पार की गई है। गांव के ही युवक ने गुरुवार देर रात अगवा कर रेप किया है। आरोपी ने मासूम बच्ची को जंगल में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया है। शुक्रवार तड़के बच्ची बेसुध हालत में जंगल में मिली है। मासूम बच्ची के हाथ पीछे की ओर बंधे हुए थे। मुंह पर टेप लगा हुआ था। पीड़िता के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी हैं। गाल और शरीर के अन्य हिस्सों पर दांत से काटा गया है। शरीर पर पिन चुभोए गए हैं। बच्ची को आरोपी ने रात में कई बार नहलाया भी था। भागते समय आरोपी ने बच्ची के शरीर पर अपनी गर्म बनियान डाल दी थी।

ऑरकेस्ट्रा के पास से गायब हो गई थी बच्ची

बंथरा के रामचैरा इलाके में रहने वाला मिस्त्री सरोजनीनगर में किराए के मकान में रहता है। वहीं आसपास काम भी करता था। गुरुवार को उसकी चचेरी बहन की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए वह अपने परिवार के साथ बंथरा में रामचैरा स्थित पैतृक घर पहुंचा था। शादी की तैयारियों में सभी लोग शादी में व्यस्त थे।
पीड़ित मिस्त्री की मासूम बेटी ऑरकेस्ट्रा के पास थी। रात करीब 10.30 बजे मिस्त्री और उसके परिवारीजनों को बच्ची नहीं दिखी। कुछ ही देर बाद बच्ची के गायब होने की आशंका होने लगी। सभी लोगों ने बच्ची को खोजना शुरू किया। बच्ची का कुछ पता नहीं चला। परिवारीजनों ने बच्ची के गायब होने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

पुलिस ने परिवारीजनों और ग्रामीणों की मदद से की कॉम्बिंग

मासूम के गायब होने की सूचना के कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिवारीजनों और ग्रामीणों की मदद से बच्ची को खोजना शुरू किया। कुछ लोगों ने बताया कि गांव के ही शिवम सिंह को बच्ची के साथ देखा था। पुलिस ने शादी समारोह स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। फुटेज में मासूम बच्ची एक युवक के साथ जाती दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने शक के घेरे में आए शिवम घर पहुंची। वह घर पर नहीं था। पुलिस ने बच्ची की तलाश में परिवारीजनों और ग्रामीणों की मदद से कॉम्बिंग शुरू की।

जंगल में बेसुध थी मासूम

ग्रामीणों ने शुक्रवार तड़के शादी समारोह स्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर जंगल में बच्ची को बेसुध पड़ा देखा। उसके मुंह पर टेप लगा हुआ था। मासूम का दोनों हाथ पीछे की ओर बंधे हुए थे। ग्रामीणों ने पुलिस और परिवारीजनों को इस संबंध में सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा।

पीड़िता माता-पिता ने बताया कि बच्ची के शरीर पर कई स्थानों पर चोटें हैं। उसके शरीर पर कई जगह पिन चुभाई गई है। बच्ची के गाल और शरीर के अन्य हिस्सों पर दांत से काटा भी गया था। बच्ची ने माता-पिता को बताया कि आरोपी ने रात में उसे कई बार नहलाया था। आरोपी ने पीड़िता को चाकू दिखाकर चुप रहने के लिए कहा था। डीसीपी सेंट्रल ख्याति गर्ग के मुताबिक मासूम बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ रेप किया है। डीसीपी का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।