Breaking News

सबसे अधिक फीस लेने वाली साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप 10 अभिनेत्रियाँ!

दोस्तों साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से सिर्फ साउथ में ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोकप्रियता हासिल की हैं, फिल्म की सफलता में हीरो और हिरोइन दोनों की अहम भूमिका होती हैं। आईये जानते है साउथ फिल्मों में सबसे अधिक फ़ीस लेने वाली टॉप 10 अभिनेत्रियों के बारे में।

अनुष्का शेट्टी

अनुष्का शेट्टी वर्तमान में साउथ फिल्मों में सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्री हैं और वह एक फिल्म के लिए करीब 4 करोड़ फ़ीस लेती हैं। उन्होंने वर्ष 2005 में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की। उन्होंने अब तक 30 से अधिक तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया हैं।

रशिमका मंदाना

पुष्पा की श्रीवल्ली रशिमका मंदाना इन दिनों छाई हुई हैं। फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने अपनी फ़ीस बढ़ा दी हैं लेकिन इससे पहले वह एक फिल्म के 3 करोड़ की फ़ीस लेती थी।

समांथा रुथ प्रभु

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो समांथा रुथ प्रभु ने पुष्पा फिल्म में आइटम सॉंग के लिए 5 करोड़ की फ़ीस ली हैं। हालाँकि वह औसतन एक फिल्म के लिए 2 से 3 करोड़ की फ़ीस लेती हैं।

पूजा हेगड़े

साउथ की फेमस एक्ट्रेस पूजा हेगड़े जल्द ही प्रभास के साथ ‘राधेश्याम’ में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें 3 करोड़ की फ़ीस मिली हैं।

नयनतारा

नयनतारा का असली नाम डायना मरियम कुरिया है। वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे अधिक फ़ीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हैं। वह प्रति फिल्म 2.5 से 3 करोड़ रुपये कमाती हैं।

कीर्ति सुरेश

कीर्ति सुरेश इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने एक्टिंग करियर की शरूआत बचपन में कर दी हैं। वर्तमान में ये अभिनेत्री एक फिल्म के लिए 3 करोड़ चार्ज करती हैं।

तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया ने साउथ फिल्मों के आलावा बॉलीवुड में काम किया हैं। 2005 में डेब्यू करने वाली तमन्ना को एक फिल्म के लिए 1 से 3 करोड़ की फ़ीस मिलती हैं।

काजल अग्रवाल

साउथ की मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने ‘सिंघम’ जैसी सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों में काम किया हैं। इस अभिनेत्री को एक फिल्म के लिए लगभग 3 से 4 करोड़ की फ़ीस मिलती हैं।

राम्या कृष्णन

बाहुबली फिल्म से लोकप्रियता हासिल करने वाली राम्या कृष्णन भी इस सूची का हिस्सा हैं। इस सीनियर अभिनेत्री को एक फिल्म के लिए लगभग 1 से 2 करोड़ के बीच की फ़ीस मिलती हैं।

रकुल प्रीत सिंह 

साउथ फिल्म जगत में सफलता हासिल करने वाले बाद रकुल ने अब बॉलीवुड का रुख कर लिया हैं। इस अभिनेत्री को एक फिल्म के लिए 2 करोड़ की मोटी फ़ीस मिलती है।