Breaking News

श्री राम का पुतला फूंकने के खिलाफ पंजाब भर के हिन्दू संगठन तल्ख, 10 नवंबर को प्रदेश की सड़कों पर होगा हनुमान चालीसा का पाठ

पंजाब के मानावाला अमृतसर में दशहरे के दिन कुछ हिन्दू विरोधी और पंजाब का साम्प्रदायिक माहौल खराब करने वाले शरारती तत्वों ने भगवान श्री राम का पुतला जलाया। शिव सेना हिन्दूसतान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने पंजाब के सभी हिन्दू संगठनों को एक मंच पर इकट्ठा करने के लिए शिव मानस मंदिर चंडीगढ़ में बैठक बुलाई।

आज की बैठक में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद पंजाब के अध्यक्ष विजय सिंह भारद्वाज, पंचानंद गिरी जी श्री हिंदू तख्त के प्रमुख कृष्ण शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री शिवसेना हिंदुस्तान, उपाध्यक्ष विजय कपूर, मंत्री सुधीर कक्कड़, महंत रविकांत मुनि जी चेयरमैन हिन्दू वैलफेयर बोर्ड, निशांत शर्मा शिव सेना हिन्द, संजीव देम पंजाब प्रधान शिव सेना हिन्दूसतान, प्रवीण डांग राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हिन्दू न्याय पीठ, ओम् प्रकाश राष्ट्रीय प्रधान शिव सेना भारत, विनय जालंधरी राष्ट्रीय प्रभारी शिव सेना पंजाब, राहूल दूआ शिव सेना हिन्द, हनी भारद्वाज नेता शिव सेना समाजवादी, हरविंदर सोनी उप प्रधान शिव सेना बालठाकरे, अमित शर्मा युवा अध्यक्ष शिव सेना हिन्द, राजेश कोशिक शिव सेना हिंदूसतान युवा विंग, उमाकांत पाण्डे उप प्रधान पंजाब शिव सेना हिन्दूसतान , अजय चौहान प्रधान शिव सेना हिन्दूसतान चंडीगढ़, अमित भार्गव नेता हिन्दू तख्त, अशोक तिवारी नेता हिन्दू तख्त, एडवोकेट अजय थापर अध्यक्ष भगवान बाल्मिकी शक्ति सेना, मनोज नन्हा राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांति दल , नरेश अरोड़ा हिन्दू नेता चंडीगढ़, सुरेश राणा मंत्री विश्व हिन्दू परिषद चंडीगढ़, दिलबाग सिंह प्रधान गुरु रविदास सेना, अनुपिंदर सिंह लाली मुल्तानी वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेरे पंजाब वेलफेयर फडरेशन , अजय गौतम नेता शिव सेना हिन्द पंजाब के साथ दो सौ हिन्दू नेताओं ने हिस्सा लिया।

बैठक में फैसला लिया गया 10 नवंबर 2020 को पंजाब में सड़कों पर हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। 21 सदस्य की टीम बनाई जाएगी। वह अगली रणनीति बनाएगी। विजय कपूर को पंजाब के गवर्नर और मुख्यमंत्री से समय लेकर बात करने की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में यह भी मांग रखी गई की जिन शरारती तत्वों ने भगवान राम का पुतला दहन किया उन पर 302 का केस दर्ज हो। फास्ट ट्रैक कोर्ट से जल्दी फैसला होकर दोषियों को सजा मिले।