Breaking News

शनि की साढ़ेसाती हो या ढैया, इन राशियों पर नहीं होता शनि का कोई प्रभाव

कहते हैं शनि कर्म के अनुसार फल देते हैं। इसलिए इंसान शनि की साढ़ेसाती और ढ़ैया में अपने कर्म सुधार कर इनके प्रभाव को कम कर सकता है। दरअसल शनि की साढ़ेसाती जिस राशि पर आती है, उसके लिए समय थोड़ा विपरीत हो जाता है। शनि कर्मदंड तो देते ही हैं, साथ ही अच्छे कर्म का फल भी इस दौरान देते हैं।

लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन पर शनि मेहरबान हैं। इन राशियों पर शनि हमेशा दयालु रहते है, फिर चाहे शनि की साढ़ेसाती हो या फिर शनि की ढैया। आइए जानते हैं, ऐसी कौन सी राशियां हैं, जिन पर शनि की अच्छी दृष्टि हमेशा बनी रहती है। आइए जानते हैं शनि की इन राशियों के बारे में:

तुला राशि: ये शनि देव की उच्च राशि है। इसलिए इस राशि पर शनि हमेशा मेहरबान रहते हैं। इस राशि के लोगों पर शनि अपनी कृपा दृष्टि बरसाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस राशि के लोग कबी किसी का बुरा नहीं सोचते। इसके अलावा इस राशि के लोगों पर शनि मेहरबान रहते हैं।

मकर राशि: शनि इस राशि के स्वामी ग्रह हैं। इस राशि के लोग अपनी मेहनत से सब कुछ पाते हैं। इसलिए शनि इन लोगों का साथ देते हैं। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने में आगे रहते हैं। इन पर शनि की साढ़े साती और शनि ढैय्या का कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

कुंभ राशि: इस राशि के स्वामी भी शनि देव माने जाते हैं। शनि देव इस राशि के लोगों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं। जिस वजह से इन पर शनि की बुरी दृष्टि नहीं पड़ती। इस राशि के लोग कभी दूसरों का बुरा नहीं करते, अपने से नीचे पद पर बैठे लोगों से प्यार से पेश आते हैं।