Breaking News

शख्स ने बताया ‘कैसे बिल्ली ने कर दिया उसकी पत्नी को प्रेग्नेंट’

आजकल हर दिन कोई ऐसी खबर सुनने को मिलती है, जिसे सुनकर हैरानी होने लगती है | इसके साथ ही सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा वायरल होता हैं, जिसे जानकर हैरानी भी होती है और हंसी भी आती है | ऐसे में सोशल मीडिया पर एक शख्स ने अपनी आपबीती शेयर की, जिसे जानकर हर कोई हैरान है | उसने बताया कि उसकी पत्नी प्रेग्नेंट है, लेकिन इसकी वजह वो नहीं उनकी पालतू बिल्ली है |
एक शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म रेडिट पर इसकी जानकारी दी | उसने बताया कि वो शादीशुदा है और एक बेटी का पिता है | वो और उसकी पत्नी एक और बच्चा चाहते थे, लेकिन चल रहे कोरोना काल के चलते उन्होंने बच्चे की प्लानिंग को टाल दिया | दम्पति ने सोचा कि जब कोरोना की महामारी खत्म हो जाएगी, तब वे इस बारे में विचार करेंगे | लेकिन कोरोना की महामारी के बीच ही उसकी पत्नी प्रेग्नेंट हो गयी और ये सब उनकी पालतू बिल्ली की वजह से हुआ |
शख्स ने बताया कि उसकी पत्नी पहले से गर्भनिरोधक दवाइयां ले रही थी | लेकिन इन दवाइओ के साइड इफ़ेक्ट देखते हुए उन्होंने इसकी बजाय कंडोम का इस्तेमाल करना सही समझा | शख्स ने कहा कि कंडोम 98% कारगर होते है, लेकिन इसके बावजूद उसकी पत्नी प्रेग्नेंट हो गयी | प्रेगनेंसी रिपोर्ट देखकर उसका दिमाग घूम रहा था |
इसके बाद उस शख्स ने अपने ड्रावर में रखे कंडोम को चेक किया तो हैरान रह गया | दरअसल कंडोम के एक पैकेट में छेद था और ये छेद उनकी बिल्ली ने किया था | उन्होंने जब संबंध बनाये तो उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी, जिस वजह से उसकी पत्नी प्रेग्नेंट हो गयी |
बिल्ली की गलती की वजह से उनके घर में एक और बच्चे का जन्म हो गया | सोशल मीडिया पर ये मामला खूब वायरल हो रहा है | कई लोग उस कपल के मजे ले रहे है और बिल्ली को शाबाशी दे रहे है | वहीँ कुछ लोगो को कपल के लिए बुरा लग रहा है |
वैसे उस कपल के साथ हुयी ये घटना आपके लिए एक सीख साबित हो सकती है | इसीलिए भविष्य में भी आप सावधान रहे |