Breaking News

विष्णु पुराण: ये है अच्छी पत्नी की पहचान, क्या आप में है ये खूबियां

हिन्दू धर्म के शास्त्रों और पुराणों में कई ऐसी बाते बताई गयी है, जो मनुष्य जीवन को सफल करने और मोक्ष प्राप्ति के लिए पर्याप्त है | इन शास्त्रों में मनुष्य जीवन को लेकर स्त्री पुरुष के बारे में भी कई बाते बताई गयी है | हमारे इन शास्त्रों में गुणवान स्त्री और सत्पुरुष की पहचान भी बतायी गयी है | श्रीहरि के ग्रन्थ विष्णु पुराण में मनुष्य जीवन के कई राज बताये गए है | विष्णु पुराण के एक श्लोक में अच्छी पत्नी के बारे में 4 बाते बताई गयी है, आज हम उसी के बारे में बात करने जा रहे है | तो आइये जानते है, कौनसी खूबियां महिला को एक अच्छी पत्नी बनती है |
सा भार्या या गृहे दक्षा सा भार्या या प्रियंवदा।
सा भार्या या पतिप्राणा सा भार्या या पतिव्रता।।
अर्थात- जो पत्‍नी गृह कार्य में दक्ष हो, जो मीठा बोलती हो, जो पति को प्राण से भी ज्‍यादा चाहती हो और जो पत्‍नी पति की बात मानती हो, वही अच्‍छी और सुशील पत्‍नी है।
घर सँभालने वाली
 
 
विष्णु पुराण के अनुसार एक अच्छी पत्नी वह स्त्री होती है | जो घर के कामकाज में दक्ष होती है, घर में आये अतिथियों का सत्कार करना जानती है | साथ ही कम संसाधनों में भी घर को भलीभांति चलाने में सक्षम होती है | ऐसी पत्नियों को सबसे उत्तम पत्नी माना गया है | साथ ही ये अपनी पति की भी प्रिय होती है |
मृदु भाषी
 
 
ऐसी महिलाये जो हमेशा संयमित भाषा का प्रयोग करती है | अपनी पति से कभी तिरस्कार पूर्ण बात नहीं करती, ऐसी महिलाये अपने पति की प्रिय होती है | साथ ही समाज में भी इन महिलाओ को मान सम्मान मिलता है | केवल पत्नी ही नहीं, जो पति अपनी पत्नी का बराबर सम्मान करता है, उस घर में हमेशा सदव्यवहार बना रहता है |
पति की आज्ञा का पालन
 
 
जो पत्नी अपने पति की हर आज्ञा का दिल से पालन करती है, वह अपने पति की प्रिय होती है | ऐसी महिलाओ को पतिव्रता पत्नी कहा जाता है | हालाँकि इसका मतलब ये कतई नहीं है, कि आप पति की गलत बातो को भी माने | एक पतिव्रता पत्नी का कर्तव्य होता है कि वो गलत रस्ते पर चल रहे अपने पति को सही राह दिखाए |
धर्म के मार्ग पर चलने वाली
 
 
ऐसी पत्नी जो रोजाना पूजा पाठ करती है, धर्म के मार्ग पर चलती है | अपनी संतान और पति का ख्याल रखती है | शास्त्रों में ऐसी पत्नी को उत्तम पत्नी बताया गया है | ऐसा माना जाता है कि जिस भी पुरुष की पत्नी में ये सभी गुण होते है, वो देवराज इन्द्र के समान होता है |