Breaking News

विवादों में रही बॉलीवुड की ये 5 जोड़ियां, साथ काम ना करने की खाई है कसम, जानें वजह

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी जोड़ियां है। जो फिल्मी पर्दे के साथ-साथ असल जिंदगी में भी काफी चर्चाओं में रही। इन एक्टर और एक्ट्रेस ने एक्टिंग के दम पर फैंस का दिल जीता है लेकिन इनकी लवस्टोरी भी फैंस को पसंद आई है। वहीं, अब कई कारणों के चलते आज ये एक्टर और एक्ट्रेस दूर-दूर है। जिस वजह से ये जोड़ी फिल्मों में भी एक साथ नजर नहीं आने वाली। तो आइए अब हम आपको बॉलीवुड की उन्हीं जोड़ियों के बारे में बताते है। जिनके बारे में हम बात कर रहे थे।

अक्षय कुमार – प्रियंका चोपड़ाः
अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा एक साथ कई फिल्मों में नजर आए है। दोनों ने वक्त, ऐतराज़, अंदाज़ और मुझसे शादी करोगी जैसी कई फिल्मों में काम किया। इसी दौरान इन दोनों के बीच में नजदीकियां भी आ गई। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा एक-दूसरे को डेट करने लगे थेtwinkle-khanna-akshay-kumar-priyanka-chopraलेकिन इस बात की जानकारी ट्विंकल खन्ना को लग गई। जिसके बाद ही दोनों अलग हो गए। ट्विंकल ने अक्षय कुमार को प्रियंका चोपड़ा से दूर रहने की हिदायत दी थी। इस दौरान ट्विंकल ने अक्षय से ये भी कहा था कि वह कभी प्रियंका चोपड़ा के साथ किसी भी फिल्म में काम नहीं करेंगे। जिस वजह से आज तक दोनों एक साथ किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए।

अमिताभ बच्चन – रेखाः
अमिताभ बच्चन और रेखा बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल रह चुके है। दोनों आज एक साथ नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर अमिताभ और रेखा के कई किस्से वायरल रहते है। 70 के दशक में अमिताभ और रेखा ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। हर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर इस जोड़ी के साथ काम करना चाहता था क्योंकि फैंस को ये जोड़ी काफी पसंद थी।amitabh_lopve_story_3550573_835x547-mअमिताभ और रेखा ने मिलकर कई हिट फिल्में दी। लेकिन परिवार के कारण दोनों को अलग होना पड़ा। अमिताभ बच्चन की शादी जया से हो गई। जिसके बाद धीरे-धीरे रेखा और अमिताभ ने दूरियां बना ली। और यहीं दूरियां आज भी कायम है। दोनों आखिरी बार फिल्म मुकंदर का सिकंदर में नजर आए थे। इसके बाद जया से शादी के बाद अमिताभ ने रेखा के साथ फिल्म सिलसिला भी की थी लेकिन इस फिल्म में जया को भी लिया गया था।

ऋतिक रोशन – कंगना रनौतः
ऋतिक रोशन और कंगना रनौत बॉलीवुड के सबसे चर्चित और कॉन्ट्रोवर्शियल कपल रहे हैं। फिल्म कृष 3 में दोनों साथ नजर आए थे। यहीं, से ही ऋतिक और कंगना रनौत के बीच नजदीकियां भी शुरू हुई।Hrithik-Roshan-Kangana-Ranautजिसके बाद सोशल मीडिया पर हर जगह ऋतिक और कंगना के अफेयर की चर्चा थी। हालांकि, कुछ समय बाद ही ऋतिक और कंगना के रिश्ते ने कुछ और ही रूप ले लिया। दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। इस दौरान दोनों की तरफ से कई तरह के आरोप लगाए गए।

सलमान खान – ऐश्वर्या रायः
सलमान खान और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड को पॉपुलर कपल की लिस्ट में शामिल है। दोनों फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में नजर आए थे। यही से सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच लवस्टोरी शुरू हुई।Salman-khanलेकिन धीरे-धीरे सलमान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता एक अलग ही मोड पर आ गया। दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। जो लगातार मीडिया में बना रहा। जिस वजह से दोनों एक-दूसरे से दूर हो गए। इसका नतीजा ये हुआ कि इस फिल्म के बाद दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया।

शाहिद कपूर – करीना कपूर खानः
शहिद कपूर और करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे रोमाटिंग जोड़ी थी। सालों तक दोनों के एक-दूसरे को डेट किया है। जिस वजह से हमेशा शाहिद और करीना एक- साथ नजर आते थेarticle_kareenaलेकिन अचानक ही शाहिद और करीना के रिश्ते में दूरियां आनी शुरू हो गई। जिस वजह से ये जोड़ी टूट गई। जिसके बाद से ही शाहिद और करीना कभी भी एक प्लेटफॉर्म पर नजर नहीं आए है। दोनों की आखिरी फिल्म जब वी मेट थी। जो सुपरहिट रही थी।