Breaking News

वास्तु शास्त्र के अनुसार इन चीज़ों का रखे ख़्याल, नही तो करना पड़ सकता है, मुसीबतों का सामना

हमारे जीवन मे कुछ बहुत चीज़े ऐसी होती रहती है ,जिसको हम लोग गौर नही करते है,या फिर रोजमर्रा की घटना समझ के भूल जाते है। हमारे जीवन मे कुछ चीज़ें ऐसी होती है, जो हमारे जीवन से सीधा संबंध रखती है,और वो शुभ या अशुभ संकेत भी देती है। वस्तुओं शास्त्र के अनुसार किचन में ही कुछ चीज़ें कभी गिर जाती या टूट जाती है जिसको हम लोग कभी गौर नही करते वो हमारे जीवन मे सीधा असर डालती है। जो लोग वास्तु शास्त्र को मानते है। वो ये सब चीज़ों का पूरा ख्याल रखते है। लेकिन आपको बता दे,कि इन चीज़ों का वैज्ञानिक आधार नही होता। आइये हम आपको कुछ चीज़ों बताने जा रहे है,जो हम लोगो को रोज़मर्रा के जिंदगी में होती रहती है,और हम लोग उसे नज़रअंदाज कर दे देते। जिसका सीधा संबंध हमारे ग्रहों से भी जुड़ा होता है और ये हमारे हमारे जीवन पर बुरा असर भी डाल सकते है। वास्तुशास्त्र मानने वाले इन चीज़ों का पूरा ख्याल रखते है। और वो ये भी मानते है,कि ये सब न मानना जीवन मे में दुष्प्रभाव को दावत देना।

इन चीजों का गिरना है गलत

1- नमक का गिरना – दिनभर में कई बार काम आने वाली सामग्री नमक किचन का अहम हिस्सा होती है. ऐसे में कभी नमक हाथ से छूटकर जमीन पर गिर जाता है, तो हम लोग इसे रोज़मर्रा की जिंदगी से जोड़ लेते है ,लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे शुभ नहीं माना जाता, इसके अनुसार घर में नमक के गिरने से चंद्रमा और शुक्र दोनों कमजोर होते हैं. बल्कि कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि नमक का गिरना घर मे कलह औऱ विवाद बढ़ाते है. कभी-कभी ऐसा होने पर परेशान नहीं होना चाहिए. लेकिन जल्दी-जल्दी हाथ से नमक गिरना घर में वास्तु दोष का एक कारण भी माना जा सकता है।

2. तेल का गिरना- तेल का इस्तेमाल बहुत ही महत्वपूर्ण है,लेकिन क्या आप जानते है,कि तेल का गिरना कितना बड़ा अशुभ संकेत हो सकता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में तेल का गिरना शुभ संकेत नहीं होता. इसका कारण ये है कि तेल शनि ग्रह का प्रतीक माना जाता है।इसलिए शनिवार के दिन सभी लोग शनि देव को तेल चढ़ाते भी हैं और दान भी देते हैं. ऐसे में अगर आपके हाथ से बार-बार तेल गिरता है तो वास्तु दोष का एक कारण भी हो सकता है क्युकी ऐसा होना धन हानि का संकेत होता है. साथ ही, तेल का गिरना आपके कार्यों में बाधाएं भी पैदा कर सकता है।

3. दूध गिरना- दूध दैनिक जीवन मे जितना ही जरूरी है,उतना ही इसका शुभ या अशुभ तथ्य वास्तु शास्त्र से जुड़ा हुआ है।किचन से लेके पूजन तक दूध का इस्तमाल बहुत ही जरूरी है।
दूध चंद्रमा का प्रतीक होता है. और अगर गैस पर रखा दूध उबलकर गिरने लगे या फिर दूध का ग्लास हाथ से छूट जाए तो इसे अशुभ माना जाता है. ये घटना वास्तु शास्त्र के अनुसार आर्थिक संकट की ओर इशारा करती है. वास्तु शास्त्र की मानें तो ये घटना कई बार घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी की ओर भी इशारा करती है, इसलिये दूध का गिरना कभी भी शुभ नही माना जाता।

4. अनाज का गिरना- वास्तु शास्त्र में खाने या अनाज का भी जिक्र किया गया है। और ये बताया गया है,कि अगर खाना यथा स्थान खाया जा रहा है।औऱ कोई भी घटना नही घटती है, तो ठीक है वरना अगर कुछ भी ऐसा होता है ,तो अशुभ संकेत है। कहते है कि खाना परोसते समय या किसी को देते समय हाथ से प्लेट गिर जाए तो ये शुभ नहीं माना जाता है. वास्तु के अनुसार ये किचन से जुड़े रोज़मर्रा की जिंदगी से न जोड़कर इसके दोष के बारे में सोचना चाहिए।