Breaking News

वरमाला पहनाते वक्त सरक गया दुल्हे का पाजामा, देखकर स्टेज पर शर्मा गई दुल्हन

सोशल मीडिया(Social media) पर अक्सर शादी की कई वीडियो वायरल(Viral video) होती रहती है। कभी दूल्हा-दुल्हन के कपड़ों को लेकर चर्चा होती है तो कभी शादी हुए डांस को लेकर कई वीडियो वायरल हो जाते है। शादी में दूल्हा हो या फिर दुल्हन, खुद को तैयार करने के लिए पारंपरिक और बेहतरीन लुक वाले कपड़े पहनते हैं। इस खास दिन पर अच्छा दिखने की कोशिश करते है कि ये पल उनके लिए यादगार हो जाए। लेकिन अगर वहीं कपड़े आपके लिए हंसी का पात्र बन जाए और आपको शर्मिंदा होना पड़े तो आप क्या करेंगे। जी हां सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई हंस रहा है और जमकर कमेंट कर रहा है।

दूल्हे को देख शर्मा गई दुल्हन

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा- दुल्हन की शादी हो रही है। स्टेज पर जयमाला की रस्म चल रही है। वहीं लोगों की भीड़ इक्ट्ठा है। पहले दुल्हन बड़े प्यार से दूल्हे को वरमाला पहनाती है। उसके बाद दूल्हा दुल्हन को वरमाला पहनाता है लेकिन जैसे ही दूल्हा, दुल्हन के गले में वरमाला डालता है वैसे ही उसका पाजामा नीचे गिर जाता है। जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं। खुद दूल्हा भी हसंते हुए अपना पाजामा उठाता है। वहीं दुल्हन ये देखकर शर्मा जाती है, वो भी हंसने लगती है।

वायरल हो रहा वीडियो

इंटरनेट पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है लोग इस फनी वीडियो को बेहद पसंद कर रहे है और मजेदार कमेंट कर रहे है।