Breaking News

लॉकडाउन के चलते अबुधाबी में फंसी मौनी रॉय 4 महीने बाद लौट रही अपने देश, वीडियो शेयर कर जताई ख़ुशी!

कोरोनावायरस के कारण लगे लॉकडाउन में एक्ट्रेस मौनी रॉय पिछले चार महीनों से अबुधाबी में फंसी हुई थीं। चार महीने से अबू धाबी में फंसी अभिनेत्री मौनी रॉय आखिरकार भारत लौट रही हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस को वहां लौट रही हैं जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके दी है। एक्ट्रेस का ये वीडियों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

लॉकडाउन के चलते अबुधाबी में फंसी मौनी रॉय 4 महीने बाद लौट रही अपने देश, वीडियो शेयर कर जताई ख़ुशी! 1

लॉकडाउन की वजह से बीते कोरोना वायरस की वजह से कई देशों में लॉकडाउन लगा है जिसकी वजह से एक देश से दूसरे देश जाने में मुश्किल हो रही है। लेकिन मौनी का अब स्वदेश लौटने का रास्ता साफ हो गया है। मौनी ने जो वीडियो शेयर की हैं उसमें वो मास्क और फेस शील्ड पहने हुए नजर आ रही हैं।

 

वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में टाटा लिखा और हवाईजहाज का साइन डाला है। फैंस मौनी का ये दुबई से वापस लौटने का वीडियो देख काफी खुश हो रहे हैं और उन्हें सेफ रहने की सलाह भी दे रहे हैं। काम की बात करें तो एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ है। इस फिल्म में मौनी एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट के साथ नजर आएंगी।