Breaking News

रोज सुबह करेंगे अगर ये काम, नहीं होगी धन-धान्‍य की कभी कमी

हर कोई चाहता है कि उसके घर में सुख-समृद्धि (Prosperity) रहे। इसके लिए घर में पॉजिटिव एनर्जी (Positive Energy) का होना बेहद आवश्यक है मगर वास्‍तु दोष (Vastu Dosh) सहित कई वजहों से ऐसा नहीं हो पाता है। जिसके चलते घर में फैली निगेटिविटी (Negativity) हमारी लाइफ पर बुरा प्रभाव डालती है, जो पैसों की तंगी, बीमारियों और दुख-दर्द की वजह बनती है। वास्‍तु शास्‍त्र (Vastu Shastra) में घर (Home) की नकारात्‍मकता ऊर्जा को बाहर करके सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार करने के कुछ कारगर उपाय बताए गए हैं।

रोज करें ये आसान उपाय

Do remedies daily घर में हमेशा सकारात्‍मकता बनाए रखने के लिए ये अचूक उपाय (Remedies) रोज करना आवश्यक है। हालांकि ये उपाय बहुत आसान हैं और इन्‍हें करने में अधिक वक्त भी नहीं लगता है।

रोजाना सुबह घर की देहरी धोएं

Wash main door of house every morningरोज सुबह घर का मुख्‍य द्वार और खिड़कियां जरूर खोल दें। इसके बाद मुख्‍य द्वार की दहलीज को चुटकी भर हल्‍दी मिले पानी से जरूर धोएं। ऐसा करने से देवी लक्ष्‍मी खुश होकर धन प्रदान करती हैं।

मुख्य गेट पर बनाएं स्‍वास्तिक

make swastik on the doorमुख्‍य दरवाजे से हमेशा सकारात्‍मक ऊर्जा का प्रवाह हो इसके लिए रोज सुबह दरवाजे पर स्‍वास्तिक जरूर बनाएं। साथ में शुभ-लाभ भी जरूर लिख दें। ऐसा करने से घर में कभी धन-धान्‍य की कमी नहीं होती।

बनाएं रंगोली

make rangoli मुख्य द्वार के दोनों तरफ आटे से छोटी रंगोली बना लें। यह बेहद शुभ मानी जाती है। वैसे तो यह काम रोजाना करना चाहिए मगर संभव न हो तो सप्ताह में कम से कम एक बार अवश्य रंगोली बनाएं।

जलाएं कपूर

burn camphor dailyरोज सुबह-शाम कपूर जला कर पूरे घर में घुमाएं। घर में सकारात्‍मकता लाने का यह अचूक उपाय माना जाता है।