Breaking News

रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर महिला की कार का हुआ एक्सीडेंट, एंबुलेंस ने हॉस्पिटल पहुंचाने से किया मना

कोरोना(Corona )का कहर देश में बहुत तेजी से फैला हुआ है। उसी बीच एक खबर आई है, जहां पर जैसे ही एक महिला को पता चलता है कि वो कोरोना पॉजिटिव है, तभी उसकी गाड़ी का भयंकर एक्सीडेंट हो जाता है। ये घटना केरल की है, जहां पर कोरोना संक्रमित होने का एक महिला को इस कदर सदमा लग गया कि उसने अपनी कार से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद उसकी कार एक इलेक्ट्रिक पोल में में जाकर टकरा गयी। ये घटना केरल के कोल्लम जिले के कडक्कल की है, जहां एक 40 वर्षीय महिला को इस बात का पता चला कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित है तो घबराहट के कारण उसने अपनी कार को इलेक्ट्रिक पोल में ठोक दिया। ये घटना बीते सोमवार की सुबह दस बजे की है।

इस घटना में महिला की जान तो बच गई, लेकिन मानवता की घिनौनी तस्वीर सबके सामने आई। वो घायल महिला करीब एक घंटे तक सड़क पर जख्मी हालत पर बैठी रही और इलाज के लिए सबका मुंह देखती रही, एक भी एंबुलेंस ने उसे अस्पातल ले जाने के लिए रजामंदी नहीं दी। गाड़ी पोल से टकराकर इतनी भयंकर तौर पर पलट गयी। बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय महिला कोल्लम के आंचल इलाके से एक प्राइवेट लैब से अपने घर जा रही थी, उसी समय ये घटना हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी चला रही महिला को जब पता चला की वो कोरोना पॉजिटिव है, तो वो घबरा गयी और पैनिक होने के कारण गाड़ी पर से उसका नियंत्रण खत्म हो गया। इस घटना में महिला के मुंह पर भी चोटें आईं हैं। ये महिला अपने घर जा रही थी और उसने अपने दोनों बच्चों को अपने एक संबंधी के यहां छोड़ रखा था।

फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी को जानकारी मिलते ही वो घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने महिला को एक पीपीई किट पहनाया। अधिकारियों ने बताया  कि कोरोना मरीजों को ट्रांसपोर्ट करने के लिए फायर एंबुलेंस की इजाजत हमें नहीं है। इसके बाद घायल महिला के ही एक पड़ोसी ने उसे अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया।