Breaking News

राशिफल 7 जून 2020: जानिये आज किसे होगा लाभ, किसे होगी हानि, जानिए अपना राशिफल

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है, तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |

आज आपका दिन सफलता भरा रहेगा | हालाँकि आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है | आज परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे, कोई नयी बात सामने आ सकती है | जीवनसाथी के साथ आप भविष्य के लिए कुछ योजनाए बना सकते है |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपकी आमदनी में आज कमी आ सकती है, साथ ही कुछ नए खर्चे सामने आ सकते है | जो जातक प्रेम में है, उनके लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा | विवाहित जातको के लिए दिन शुभ रहेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | ऑफिस में आज अपनी बुद्धिमता का परिचय देंगे | आज किसी मित्र से लम्बे समय बाद मिलकर अच्छा महसूस करेंगे | आपको कोई आईडिया शेयर कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन कमजोर है | आज के दिन आप किसी से बुरा व्यवहार ना करे, आगे चलकर परेशानी खड़ी हो सकती है | आज किसी काम में आपको परिवार के किसी सदस्य की जरूरत पड़ सकती है | ऑफिस में किसी बात की वजह से मूड खराब हो सकता है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन शुभ है | आपकी आमदनी में वृद्धि होने वाली है, आप इससे प्रसन्न होंगे | आज प्रिय के साथ समेत बिताने का आपको अच्छा अवसर मिलेगा | आज जीवनसाथी से कुछ बाते डिसकस कर सकते है | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | आपका प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई अटका हुआ मामला सुलझने वाला है | ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी | आज आपको माता जी के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है, तबियत अचानक बिगड़ सकती है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपको किसी जरुरी काम के चलते यात्रा पर जाना पड़ सकता है, हालाँकि सुरक्षा का ख्याल रखे | आज आप किसी से बिछ्ड़े संबंधो को सुधारने की कोशिश करेंगे | दाम्पत्य में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आर्थिक मामले में आपका दिन शुभ है | अटका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | आज का दिन कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत करेगा | आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करनी चाहिए, ये आपको सफलता दिलाएगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | आपको आज मानसिक तनाव से मुक्ति मिलने वाली है | आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन में परिस्थिति सुधरेगी और आप एक दूसरे के करीब आएंगे |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिनमान थोड़ा कमजोर है | आपका कोई करीबी आपकी चिंता की वजह बन सकता है | आज आमदनी अपेक्षाकृत थोड़ी कम रहेगी | आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम और आपसी समझ बढ़ेगी |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कामकाज में मामलो में अच्छे नतीजों से आप प्रसन्न होंगे | पूर्व में कहीं निवेश किया गया धन, आपको लाभ पहुँचाने वाला है | जीवनसाथी आपको कोई बड़ा लाभ करवाने वाला है | परिवार में सुख रहेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | ऑफिस में आने वाली चुनौती का सामना आप आसानी से करेंगे | आज परिवार के किसी बुजुर्ग की तबियत अचानक बिगड़ सकती है, आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी | दाम्पत्य जीवन में किसी वजह से तनाव हो सकता है |