Breaking News

राशिफल 5 जून 2020: आज इन राशियों को मिलेंगे कार्यो में मनचाहे नतीजे, जानिए अपनी राशि का हाल

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है, तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |

आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज आप ताजगी से भरे रहेंगे, जिसके चलते ऑफिस के काम में भी आपका मन लगेगा | आज किसी काम के चलते शहर से बाहर जाना पड़ सकता है, आप अपनी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखे | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कामकाज के मामले में शुभ नतीजे मिलेंगे | आज आप खानपान पर ध्यान दे, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है | किसी चीज को लेकर आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है, ये आपके दाम्पत्य जीवन को भी प्रभावित कर सकता है |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | व्यापार में लम्बे समय बाद गति देखने को मिलेगी, जिसके चलते आप प्रसन्न नजर आएंगे | जो जातक प्रेम में है, उनके लिए दिन शुभ है | आज परिवार का माहौल आपके पक्ष में है, सदस्य आपकी बाते समझेंगे |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज दिनमान कमजोर है | खर्चो की वजह से आर्थिक स्थिति पर दबाव पड़ सकता है | कामकाज के मामले में आपको सतर्क रहने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी किसी बात को लेकर आपसे गुस्सा जाहिर कर सकता है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आपको आमदनी में वृद्धि करने के लिए नया स्त्रोत मिलने वाला है | आज ऑफिस में आप विरोधियों पर हावी रहेंगे | परिवार में कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, आपको इस पर ध्यान देने की जरूरत है |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन बहुत व्यस्त रहेगा | काम में आप जरूरत से ज्यादा उलझे रहेंगे | हालाँकि जल्दबाजी दिखाना आपके काम को बिगाड़ भी सकता है | आपको परिवार के बुजुर्गो के संग बैठकर पारिवारिक मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ है | कामकाज के मामले में दिन शुभ है | आज आप मानसिक रूप से मजबूती महसूस करेंगे | आज कुछ नए लोगो से दोस्ती होने के आसार है, इससे आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | ऑफिस में सहकर्मी आपकी काम में मदद करेंगे | आज आप अपने मित्र से आर्थिक मदद ले सकते है | परिवार के किसी सदस्य का बर्ताव आपको थोड़ा परेशान कर सकता है | जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन राहतभरा रहेगा | आमदनी बढ़ने से आपका आर्थिक बोझ खत्म होने वाला है | ऑफिस में भी आज काम कम रहेगा, जिससे आप जल्दी फ्री हो जायेंगे | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी के सहयोग से आपके काम बनेंगे |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन पहले के मुकाबले अच्छा रहेगा | कोई मित्र आपसे अपनी भूल के लिए माफ़ी मांग सकता है, आपके रिश्ते सुधरने वाले है | व्यापार में नयी योजना लागू करना चाहते है, तो समय आपके लिए शुभ है | लाभ की दशा बन रही है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आपको आज कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | जो जातक प्रेम में है, उन्हें थोड़े तनाव का सामना करना पड़ सकता है | किसी काम को लेकर की गयी मेहनत आज रंग लाने वाली है | दाम्पत्य जीवन शुभ रहेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आप परिवार के साथ समय बिताएंगे | आपको परिवार के सदस्यों की जरूरतों का भी अहसास होगा | आज ऑफिस के उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न दिखाई देंगे | आज जीवनसाथी से किसी काम को लेकर विचार विमर्श कर सकते है |