Breaking News

राशिफल 30 जून 2020: आज इन 6 राशियों को मिलेगा बजरंगबली का साथ

मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | किसी काम को लेकर आज आपका यात्रा करने का मन बन सकता है | आज आपकी आमदनी पहले के मुकाबले कम होगी, लेकिन आप संतुष्ट रहेंगे | जो जातक प्रेम में है, उन्हें आज अच्छे फल मिलेंगे | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रह सकता है |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | आप किसी बात को लेकर ख़ुशी महसूस करेंगे | इस राशि के व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होने वाला है | कुछ अधूरे काम किसी जानने वाले की मदद से पुरे होने वाले है | आज आपके दाम्पत्य जीवन में प्यार उमड़ घुमड़ कर आएगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज आपके कुछ खर्चे बढ़ सकते है, जिन्हे लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते है | लम्बे समय से किसी बीमारी से जूझ रहे जातको को राहत मिलने वाली है | इस राशि के जो जातक नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे है, उन्हें इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीक ठाक रहेगा | आपको कामकाज को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है, अपनी सुरक्षा का ख्याल रखे | आज बच्चे किसी चीज को खरीदने को लेकर जिद कर सकते है | आज जीवनसाथी के साथ मिलकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज आप शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे | आज आपको ऑफिस में कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे लेकर आप खुश होंगे | इस राशि के जो जातक प्रेम जीवन में है, उन्हें आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा | आज आप कोई बड़ी डील कर सकते है, इसका प्रभाव आपकी आमदनी पर पड़ने वाला है | हालाँकि आज कार्यक्षेत्र में सावधान रहने की जरूरत है, आपके विरोधी सक्रीय है | परिवार में किसी बात को लेकर उत्पन्न हुआ तनाव आपको दुखी कर सकता है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपको अपनी मानसिक चिंताओं से बाहर निकलने की जरूरत है, तभी आप सकारात्मकता ला पाएंगे | कामकाज के सिलसिले में दिन ठीक रहेगा | आज जीवनसाथी आपसे कोई राज की बात शेयर कर सकता है | आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ है | खर्चो में कमी आने से आप प्रसन्न महसूस करेंगे | आज आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होने वाला है, जिससे आप राहत की साँस लेंगे | हालाँकि आज खानपान को लेकर सावधान रहे, स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है | जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तनाव रहेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आज पुरखो की जमीन जायदाद से आपको बड़ा फायदा होने वाला है, आप पार्टी के मूड में रहेंगे | इस राशि के छात्रों को कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | किसी काम को लेकर पूर्व में की गयी मेहनत आज रंग लाने वाली है | जीवनसाथी के साथ प्रेम रहेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज ऑफिस में जूनियर आपसे काम सीखने की इच्छा जता सकते है | आज अपने व्यवहार पर काबू रखने की कोशिश करें, किसी से बहस होने की सम्भावना है | विवाहित जातको का दाम्पत्य जीवन आज खुशनुमा रहेगा | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर है, इसीलिए सावधान रहने की जरूरत है | आज आपको किसी निजी काम से दूसरे शहर जाना पड़ सकता है | आज आपका दिन थका देने वाला साबित होगा | कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने परिवार के बड़ो की राय अवश्य ले |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | इस राशि के नौकरीपेशा जातको की पदोन्नति होने की सभावना है | आज आपका कोई मित्र आपके बड़े काम आने वाला है | आज आप जीवनसाथी के चल रहे तनावपूर्ण रिश्ते को सुधारने की कोशिश करेंगे | इस राशि के छात्र पढाई में मन लगाएंगे |