Breaking News

राशिफल 3 जून 2020: इन 6 राशियों के लिए फलदायी साबित होगा बुधवार

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है, तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |

आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज आप सुस्ती महसूस करेंगे, इस वजह से आपके काम भी अधूरे रह सकते है | परिवार में चल रहा तनाव आज दूर होने वाला है | आज आपका जीवनसाथी आपसे मन की कोई व्यथा शेयर कर सकता है |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपके व्यक्तित्व से आकर्षित होकर लोग आपसे जुड़ेंगे | आज परिवार में किसी का बिगड़ा स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है | परिवार के बुजुर्गो के साथ आप किसी योजना को लेकर विचार कर सकते है |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आप आज काम में ज्यादा ही मगन रहेंगे, इसे देखकर साथी भी आपकी तारीफ करेंगे | व्यापार में परिवार से आपको थोड़ी मदद मिलने वाली है | आपको विदेश से कोई बड़ा लाभ होने वाला है | आमदनी सामान्य रहेगी |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा साबित होगा | आप लम्बे समय बाद दोस्त से बात कर अच्छा महसूस करेंगे | आज बच्चो के लिए आप कोई चीज खरीद सकते है | आपकी सेहत भी पहले से मजबूत रहेगी | आमदनी अच्छी होने से आप आर्थिक मजबूती महसूस करेंगे |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | आज कुछ काम आप समय से पहले ही पुरे कर लेंगे | व्यापार के मामले में आज का दिन अच्छा रहने वाला है | आप बेवजह की बातो में आकर अपने दाम्पत्य जीवन को बर्बाद ना करे, आपको समझदारी दिखने की जरूरत है |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आपका व्यवहार कुछ लोगो को आपकी तरफ आकर्षित करेगा | आपके व्यापार में आपको बड़ी डील मिलने वाली है | परिवार में कोई विवाद फिर से खड़ा होने वाला है, आपको धयान देने की जरूरत है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपके लिए दिन बेहद शुभ साबित होने वाला है | कार्यक्षेत्र में किसी चुनौती को आप अपने अनुभव से पार कर लेंगे | हालाँकि इस राशि के प्रेम जीवन जीने वाले जातको को आज थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है | आपकी सेहत ठीक रहेगी |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपके भाग्य का सितारा बुलंद है | आपके अटके हुए काम आज जल्द ही पुरे हो जायेंगे, आप इससे प्रसन्न रहेंगे | नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे जातको को किसी बड़ी कंपनी से ऑफर मिलने वाला है | प्रिय आपसे मन की बात शेयर करेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज ऑफिस के काम में आप अधिक व्यस्त रहेंगे, हालाँकि आप लंबित कामो को भी निपटा लेंगे | परिवार के सदस्य किसी चीज को लेकर आपसे उम्मीद लगा सकते है | दाम्पत्य जीवन में आज प्रेम बना रहेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर है | आज आपको मूड पर काबू रखना की कोशिश करनी चाहिए | आज किसी पर गुस्सा करना आपको परेशानी में डाल सकता है | दाम्पत्य जीवन में स्थिति उतार चढाव से भरी रहेगी, आप स्थिति को हाथ से बाहर ना जाने दे |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आप व्यर्थ की चिंता में पड़ सकते है, इससे आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है | हालाँकि दोपहर के बाद आपकी स्थिति में परिवर्तन आएगा | दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव से आज आपको मुक्ति मिलने वाली है |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपके लिए दिन शुभ है | शाम के समय आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, इस वजह से परिवार में भी उत्साह का माहौल रहेगा | ऑफिस में काम कम रहने से राहत महसूस करेंगे | आपका दाम्पत्य जीवन प्रेम से भरा रहेगा |