Breaking News

राशिफल 24 फरवरी 2021 : जानिए क्या कहता है आपका भाग्य

1. मेष राशि –
आज आपके कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद होने की संभावना है। अधिक धन खर्च होगा। परिवार वालों का साथ मिलेगा। विवाह संबंध में मधुरता आएगी। न्याय पक्ष भी मजबूत और बेहतर होगा।

2. वृषभ राशि –
आज आपके घनिष्ठ मित्रों से विवाद होने की स्थिति बन सकती है। विवाह की बातचीत चलेगी। नौकरी करने वालों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। यात्रा के योग हे। व्यस्तता के चलते आवश्यक कार्य बाधित होंगे। आर्थिक तंगी का सामना कर सकते हैं।

3. मिथुन राशि –
शत्रु सक्रिय रहेंगे। योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन उदास रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। गलत फैसले ले सकते हैं। आर्थिक परेशानी हो सकती है।

4. कर्क राशि –
दिन की शुरुआत नई उर्जा के साथ होगी। कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरों की परेशानी हो सकती है। भूमि या भवन में निवेश करने के विषय में सोच सकते हैं।

5. सिंह राशि –
आज आप अपने स्वास्थ पर ध्यान दें। जिद्दी रवैये की वजह से आपसी संबंधों में कटुता आएगी। व्यर्थ के कामों में मन लगेगा। नौकरी की तलाश रहेगी। वक्त के साथ सब ठीक होगा।

6. कन्या राशि –
कारोबार विस्तार के लिए धन इकठ्ठा करने में लगे रहेंगे। अतिथियों का आगमन होगा जोकि दिनचर्या में परिवर्तन करेगा। विवाह योग्य जातको के लिए समय अच्छा है। नए वस्त्र आभूषण मिलना संभव है।

7. तुला राशि –
रुके कार्यो में गति आएगी। पारिवारिक विवादों के चलते परेशान रहेगे। व्यापारिक यात्रा संभव। सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। दिन अच्छा गुजरेगा।

8. वृश्चिक राशि –
कर्म करें भाग्य के भरोसे न रहें। कारोबार में लाभ होगा। धर्म में आस्था बढेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। संत दर्शन संभव। कार्यस्थल में ख़ुशी का माहौल रहेगा।

9. धनु राशि –
आज का दिन आप के लिए बेहद शुभ है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पूंजी निवेश से फायदा होगा। जीवन साथी के स्वास्थ की चिंता बनी रहेगी।

10. मकर राशि –
पुराने मामले सुलझेंगे। परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद हो सकता है। सतर्क रहें आपके अपने धोखा दे सकते हैं। धन लाभ संभव। व्यापार विस्तार की योजना टाल दें।

11. कुम्भ राशि –
आज मानसिक शांति रहेगी। कार्यस्थल में परिवर्तन हो सकता है। व्यापारिक उन्नति हो सकती हैं। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात से मन खुश रहेगा। संतान का सुख मिलेगा। माता पिता के स्वास्थ में फायदा होगा।

12. मीन राशि –
रुके कार्यो में गति आएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय बेहद अनुकूल है। मकान-भवन सम्बन्धित समस्या का समाधान हो जाएगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय अच्छा रहेगा।