Breaking News

राशिफल 23 जुलाई 2020: जानिए क्या कहता है आज आपका भाग्य

मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप किसी बात को लेकर उत्साह से भरे रहेंगे | घर परिवार के मामले में आज सुख शांति का माहौल रहेगा | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेंगे | विवाहित जातक अपने दाम्पत्य जीवन का आनंद उठाएंगे |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सामान्य बीतेगा | आज किसी सरकारी योजना का लाभ आपको प्राप्त होने वाला है | हालाँकि आज सेहत को लेकर आपको सावधान रहने की जरूरत है | आज परिवार के सदस्य किसी चीज को लेकर आपसे उम्मीद कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रह सकता है |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा | इस राशि के व्यापारियों की कोई बड़ी योजना सफल होने वाली है, जिससे प्रसन्नता रहेगी | आज जीवनसाथी के साथ आप किसी मंदिर के दर्शन हेतु जा सकते है | जो लोग प्रेम जीवन में है, वे अपने रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश में रहेंगे |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहने वाला है | आज ऑफिस के किसी काम में अचानक अड़चन पैदा हो सकती है, जिसे आप अपनी सूझबूझ से सुलझा लेंगे | आज घर में किसी की सेहत कमजोर रहने की आशंका है, आप थोड़े सतर्क रहे | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका कोई बड़ा जरुरी काम पूरा होने वाला है, इससे आपके घर में भी रौनक रहेगी | आज जीवनसाथी आपसे कोई खास बात शेयर कर सकता है | इस राशि के नौकरीपेशा जातक कामकाज अधिक रहने से व्यस्त रहेंगे | दाम्पत्य जीवन में सुख बना रहेगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर है | आज ऑफिस में आप सावधान रहे, बॉस से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है | आज  परिवार का माहौल आपको सुख देगा | दाम्पत्य जीवन में गलतफहमी तनाव का कारण बन सकती है | आपको रिश्ते को सँभालने की जरूरत है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन काफी व्यस्त रहने वाला है | आज शाम के समय किस मित्र से मुलाकात करने का विचार कर सकते है | प्रेम जीवन के मामले में दिन शुभ है | आज परिवार में कोई समस्या खड़ी हो सकती है, हालांकि आप उसे अपनी समझदारी से सुलझा लेंगे |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कुछ मामलो में आपको भाग्य का साथ मिलेगा | लेकिन आर्थिक मामलो में आज आपको थोड़ी निराशा का सामना करना पड़ सकता है | इस राशि के विवाहित जातको के जीवन में प्रेम रहेगा | परिवार में सुख शांति का माहौल आपको शांति प्रदान करेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपके ग्रह कमजोर है, इसलिए सावधान रहने की जरूरत है | आज दोपहर के बाद किसी काम में रुकावट आ सकती है, आपको शांति से काम लेने की जरूरत है | हालांकि आज का दिन व्यापारियों के लिए शुभ है | आज आप प्रेम जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने की कोशिश करेंगे |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज आप धार्मिक कामो की तरफ झुकाव महसूस करेंगे | आप कोई धार्मिक किताब पढ़ सकते है | कामकाज को लेकर सन्तुष्टि भरा रहेगा | हालाँकि आज जीवनसाथी का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है | आपको इसकी वजह जानने की कोशिश करनी चाहिए |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आप जीवन में चल रहे अनावश्यक खर्चो पर लगाम कसने की कोशिश में रहेंगे | आज कोई बात आपको परेशान कर सकती है | आज आप जीवनसाथी को खुश करने के लिए कुछ कर सकते है | इससे आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन शुभ है | सफलता भरा दिन आपके हर्षित मन की वजह बनेगा | अपने प्रेम जीवन के बारे में घर में बात करना चाहते है, तो आज का दिन आपके लिए शुभ है | रोजगार की तलाश कर रहे जातको की तलाश जल्द ही पूरी होने वाली है | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |