Breaking News

राशिफल 10 जून 2020: आज इन राशियों के लिए भारी है दिन

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |

आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज के मामले में अच्छे नतीजे मिलेंगे, लेकिन काम के भार के चलते तनाव बन सकता है | परिवार की जिम्मेदारी आने वाली है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा, आप जीवनसाथी से मन की बात शेयर करेंगे |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज किसी काम को लेकर ज्यादा ही उत्सुक रहेंगे | आमदनी में हल्की वृद्धि देखने को मिलेगी | आपको विदेश से कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रह सकता है |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | दोपहर के बाद सेहत में कमजोरी महसूस हो सकती है | आज समाज के बड़े व्यक्ति से मुलाकात का अवसर मिलेगा | जो जातक प्रेम में है, उन्हें आज रिश्ते में कुछ नया करने का मन हो सकता है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ है | आर्थिक स्थिति के मामले में आज भाग्य साथ है | इस राशि के व्यापारियों को आज बड़ा लाभ होने वाला है | दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा, लेकिन जीवनसाथी आपकी कोई बड़ी मदद करेगा | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा | इसकी वजह से ही आपकी मेहनत सबको नजर आएगी | आपके विरोधी आपसे दूरी बनाकर रखेंगे | आज आप किसी अनजान की मदद कर सकते है | प्रेम जीवन में कोई समस्या खड़ी हो सकती है |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मध्यम फलदायक साबित होगा | आज ऑफिस में आप बड़ी मीटिंग का हिस्सा बनने वाले है | आज आपको सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है | परिवार में किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न होने की संभावना है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आप ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे | घर की बीमारी सदस्य की सेहत में सुधार आएगा | कामकाज को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का व्यवहार आपको थोड़ा परेशान कर सकता है |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आप एक साथ कई कामो को हाथ में ले सकते है, इससे आपको बाद में पछताना पड़ सकता है | दाम्पत्य जीवन में चल रहा तनाव दूर होने वाला है | इस राशि के व्यापारियों को बड़ा लाभ होने वाला है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपको आज जीवन की कुछ बातो पर ध्यान देने की जरूरत है | आज अपने खान-पान का विशेष ख्याल रखे, ये आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते है | आज जीवनसाथी से कोई नयी बात पता चल सकती है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | सेहत में पहले के मुकाबले सुधार देखने को मिलेगा | आज आप सुख सुविधा की कोई नयी वस्तु खरीद सकते है | ऑफिस में काम के बोझ के कारण आप थोड़े तनाव में रहेंगे | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कुछ खर्चो को लेकर आप चिंतित हो सकते है, किसी मित्र से आर्थिक मदद ले सकते है | प्रेम जीवन के मामले में दिन कमजोर है, आपको रिश्ते में विश्वास को बढ़ाने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज व्यापार को बढ़ाने को लेकर आपके मन में नए विचार आएंगे | ऑफिस में आज बॉस से बहस हो सकती है, आपको सावधान रहना चाहिए | आज मित्र से मन की कोई व्यथा शेयर करके अच्छा महसूस करेंगे |