Breaking News

राशिफल 03 फरवरी 2021: जानिए क्या कहता है आपका भाग्य

मेष 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कामकाज को लेकर थोड़े अधिक व्यस्त रहेंगे, जिसकी वजह से घरवालों को समय नहीं दे पाएंगे | इस राशि के छात्रों के लिए दिन शुभ है, पढाई में मन लगेगा | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, हालाँकि दाम्पत्य जीवन को लेकर दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा |
वृषभ 
आज आपका दिन शुभ रहेगा | निवेश संबंधी मामलो में लाभ और सफलता आपकी मेहनत पर निर्भर करेगी | घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा | आज जीवनसाथी से कोई राज की बात पता चल सकती है, जिससे आप अनजान थे | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |
मिथुन
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | इस राशि के व्यापारी कुछ नयी तकनीकी इस्तेमाल करने पर विचार करेंगे | बड़े लेनदेनों को लेकर ख़ास सतर्कता बरतने की जरूरत है | घर में किसी की तबियत अचानक बिगड़ सकती है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन चुनौतीभरा रहेगा |
कर्क 
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | किसी परिचित की वजह से नुकसान होने की सम्भावना बन रही है, सतर्क रहे | नौकरीपेशा जातक काम के दबाव के चलते तनाव महसूस करेंगे, आप इससे बचे | जीवनसाथी से कोई ऐसी बात ना कहे, जिससे विवाद पैदा हो |
सिंह 
आज आपका दिन शुभ है | आपको लाभ के मौके मिलेंगे, इन्हे हाथ से ना जाने दे | परिवार में किसी बात पर बहसबाजी हो सकती है, आपको इसे शांत करने पर ध्यान देना चाहिए | आपका स्वास्थ्य रहेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, रोमांस के अवसर बढ़ेंगे |
कन्या 
आज आपका दिन काफी व्यस्ततता में बीतेगा | इस दौरान आप अपनी खानपान का ख्याल रखे, अन्यथा तबियत बिगड़ सकती है | कोई मित्र आपसे किसी मामले में राय लेने आ सकता है | आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा | छात्रों का पढाई में मन लगेगा |
तुला 
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | व्यापारियों को आज जोखिम उठाने से बचना चाहिए, समय प्रतिकूल है | नौकरीपेशा जातको को सहकर्मियों से प्रशंसा मिलेगी | दाम्पत्य जीवन में चल रहा तनाव अचानक बढ़ सकता है, आपको इसे शांत करने की जरूरत है |
वृश्चिक 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | दोस्तों के साथ घूमने जा सकते है | काम के सिलसिले में प्रभावशाली लोगो से मुलाकात होगी, जो आपको भविष्य में फायदा करवाएगी | हल्का सिरदर्द हो सकता है | दाम्पत्य जीवन में सब कुशल मंगल रहेगा, आपसी सामंझस्य में वृद्धि होगी |
धनु 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज को लेकर किये जा रहे प्रयास सफल होंगे, हालाँकि गति धीमी रहेगी | धन निवेश को लेकर अनुभवी से सलाह लेना उचित रहेगा | आज भाई या बहन से बहस हो सकती है, आपको ऐसी स्थिति से बचने की कोशिश करनी चाहिए |
मकर 
आज आपका दिन पिछले दिनों के मुकाबले शुभ रहेगा | कामकाज में तेजी रहेगी, जो आपकी प्रसन्नता की वजह बनेगी| वैसे नौकरीपेशा जातको को आज विरोधियों से सतर्क रहना होगा, वे कोई अड़चन पैदा कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, रोमान्स बढ़ेगा  |
कुम्भ 
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | आपको अपने किसी दोस्त से काम का आईडिया मिलने वाला है | कामकाज को लेकर दिन सामान्य नतीजे लेकर आया है | शाम को जीवनसाथी के साथ किसी पार्टी में शामिल होने की सम्भावना है | स्वास्थ्य के मामले में दिन बढ़िया रहेगा |
मीन 
आज आपका दिन ठीकठाक बीतेगा | किसी काम की धीमी गति खीज पैदा करेगी, आप चिंतित ना हो, स्थिति जल्द ही बदलने वाली है | ससुराल पक्ष के लोगो से हल्की बहस होने की सम्भावना है, आपको धैर्य बरतना होगा | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन बढ़िया रहेगा |