Breaking News

राशिफल 02 फरवरी 2021: जानिए क्या कहता है आज आपका भाग्य

मेष 
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | कामकाज को लेकर मनचाहे नहीं, लेकिन सन्तुष्टिभरे नतीजे मिलेंगे | ऑफिस में जूनियर आपसे मदद ले सकते है | आज रात में जीवनसाथी की तबियत बिगड़ सकती है, जिस वजह से आपको खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है |
वृषभ 
आज आपका दिन शुभ रहेगा | घर में कोई मेहमान आ सकता है, जिस वजह से घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा | कामकाज को लेकर भाग्य आज आपका साथ देगा | आज आप जीवनसाथी या परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते है | स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |
मिथुन 
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | घर के बड़ो का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा, जिस वजह से कोई इच्छा पूरी हो सकती है | नौकरीपेशा जातक कामकाज को लेकर अधिक ही व्यस्त रहेंगे | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा, साथी संग सुकून भरे पल बिताएंगे |
कर्क 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज भावुकतावश कोई ऐसा निर्णय ना ले, जिस वजह से बाद में पछताना पड़े | वैसे आर्थिक स्थिति को लेकर आज शुभ संकेत मिल रहे है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | हालाँकि दाम्पत्य जीवन में चल रहा तनाव आपको सिर दर्द दे सकता है |
सिंह 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | हालाँकि खानपान को लेकर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा सेहत प्रभावित हो सकती है | आप पर परिवार की कोई जिम्मेदारी आ सकती है, जिसे लेकर आप विचारमग्न रहेंगे | शाम का समय घनिष्ठ मित्रो संग बीत सकता है |
कन्या 
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा | किसी बात को लेकर मन में ख़ुशी रहेगी, जो आपके चेहरे से झलकेगी | घर परिवार को लेकर चल रही किसी समस्या को निपटाने में आप सफल होंगे | व्यापारियों को आज कार्यो में तत्परता दिखाना अच्छा फायदा करवाने वाला है |
तुला 
आज आपका दिन मेहनतभरा रहेगा | दरअसल किसी काम के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ेगी | इस राशि के छात्रों के आज प्रतियोगी परीक्षा में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने के योग बन रहे है | आज जीवनसाथी की कोई राय आपको आर्थिक लाभ पहुंचा सकती है |
वृश्चिक 
आज आपका दिन शुभ है | आर्थिक पक्ष मजबूत होने के संकेत मिल रहे है | आज किसी रुके हुए काम में आपको किसी जानकार की मदद मिलने वाली है | घर में बच्चे किसी चीज की जिद कर सकते है, आप उनकी जिद पूरी करेंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
धनु 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आप घर की जरूरतों पर ध्यान देंगे, कुछ चीजे खरीद सकते है | नौकरीपेशा जातको को विरोधियों की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | दाम्पत्य जीवन में आज कोई विवाद पैदा होने ना दे, स्थिति बिगड़ सकती है |
मकर 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | अपनी आर्थिक में सुधार करने के लिए आप नए स्त्रोतों की तलाश में रहेंगे | नौकरीपेशा जातको को ऑफिस में माहौल बदला हुआ नजर आएगा | आज वाहन चलाते समय ख़ास सावधानी बरते | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन ख़ास साबित होने वाला है |
कुम्भ 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | लेकिन अचानक शारीरिक कष्ट हो सकता है, अच्छा होगा आप डॉक्टर से मिल ले | किसी संपत्ति को बेचने का सोच रहे है, तो दिन ठीक है | परिवार में किसी जरुरी मसले पर आपसे राय ली जा सकती है | दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |
मीन 
आज आपका दिन शुभ है | विदेश जाने की सोच रहे इस राशि के जातक इस दिशा में कदम उठा सकते है | माता पिता जी काफी समय पहले मिली सलाह आपके काम आने वाली है | कारोबारियों के लिए दिन कमजोर रहने वाला है, सतर्कता बरतने की जरूरत है |