Breaking News

रानू मंडल की लगी लॉटरी, इस पॉपुलर एक्ट्रेस की फिल्म के लिए गाएंगी गानें

सोशल मीडिया सेंसेशन रह चुकी रानू मंडल काफी समय से सुर्खियों से दूर है। हाल ही में खबर आई थी कि लॉकडाउन की वजह से रानू मंडल की आर्थिक स्थिति फिर से खराब होती जा रही है। जिस वजह से वह अपना नया घर भी छोड़ चुकी है लेकिन अब एक बार फिर रानू मंडल सुर्खियों में आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रानू मंडल के हाथ एक नया प्रोजेक्ट लग गया है। जो उनकी आर्थिक स्थिति एक बार फिर सुधर जाएगी। दरअलव रानू मंडल जल्द ही अपनी नई फिल्म के लिए काम शुरू करने वाली है। यानी की एक बार फिर रानू मंडल अपनी आवाज का जादू फैंस पर चलाने जा रही है। जिसकी जानकारी टीवी की सीता यानी की एक्टर्स दीपिका चिखलिया ने दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रानू मंडल अपकमिंग फिल्म सरोजनी में गाना गाने वाली है। इस फिल्म में एक्टर्स दीपिका चिखलिया लीड रोल में नजर आएगी। यह एक बायोपिक है। इस फिल्म में दीपिका सरोजनी नायडू के किरदार में नजर आएगी। ऐसे में दीपिका ने एक ट्वीट भी किया। इस ट्वीट में एक्ट्रेस ने फैंस को बताया कि रानू मंडल उनकी फिल्म के गाने में अपनी आवाज देने वाली है। दीपिका ने रानू मंडल का एक वीडियो शेयर किया। इसके साथ कैप्शन में लिखा, ‘मेरी मूवी सरोजिनी, धीरज मिश्रा द्वारा लिखे गए गाने रानू मंडल गा रही हैं।’ वहीं इस वीडियो में रानू मंडल कहती नजर आर ही है कि वो धीरज मिश्रा के साथ काम रही हैं। रानू ने कहा कि उम्मीद है कि वो ही प्यार और सम्मान मुझे मिलेगा जो आप मुझे देते आए हैं।

बता दें कि सोशल मीडिया पर रानू मंडल का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह कोलकाता के एक रेलवे स्टेशन पर बैठकर स्वर कोकिला लता मंगेशकर का गाना गाते हुए नजर आई थी। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था। जिस वजह से वह रातों-रात स्टार बन गई। इसी बीच रानू मंडल ने सिंगर हिमेश रेशमिया की फिल्म में एक गाना भी गाया। जिसे भी काफी पसंद किया गया। ऐसे में रानू मंडल की पॉपुलैरिटी दिन ब दिन बढ़ती जा रही थी लेकिन इसी दौरान कई ऐसी भी घटनाएं घटी। जिसमें रानू मंडल का एटीट्यूड साफ देखने को मिला। वह फैंस के साथ गलत व्यवहार करती नजर आई थी। जिस वजह से उन्हें चारों तरफ से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।