Breaking News

ये है गणेश जी के सबसे शक्तिशाली मंत्र, इनका जाप चमका देता है भाग्य

दुःख और दर्द मनुष्य की जिंदगी के हिस्से है, इनके बिना मनुष्य अपने जीवन के सही मायने नहीं जान पाता है | वैसे कहा जाता है की जीवन में दुःख का अनुभव करना भी जरुरी है, लेकिन कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है | कि जीवन में केवल दुःख ही रहता है | और जब लाख कोशिशों के बाद भी दुःख दूर नहीं होता है, तो एक ही सहारा दिखाई देता है, भगवान |
यदि आपके साथ भी ऐसी स्थिति बनी हुयी है, तो गणेश जी आपकी मदद कर सकते है | बता दे गणेश जी को इसीलिए विघ्नहर्ता कहा जाता है | आज हम आपको गणेश जी से जुड़े कुछ मंत्र बताने जा रहे है, जो आपकी हर परेशानी को हल कर देंगे | तो आइये जानते है, आज की इस पोस्ट में क्या ख़ास है |
गणेश गायत्री मंत्र
‘ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात’ गणेश जी के इस मंत्र को गणेश गायत्री मंत्र कहा जाता है | इस मंत्र को पाप कर्मो के नाश के लिए प्रभावी माना गया है | इस मंत्र का जाप प्रतिदिन 108 बार करना चाहिए, इस मंत्र का 11 दिनों तक जाप करने से पाप कर्म खत्म होते है और भाग्य साथ देने लगता है |
तांत्रिक गणेश मंत्र
‘ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरू गणेश। ग्लौम गणपति, ऋदि्ध पति, सिदि्ध पति। करो दूर क्लेश।।’  इस मंत्र को काफी प्रभावशाली बताया गया है | इस मंत्र का जाप गणेश जी, महदेव और पार्वती माँ की पूजा के बाद किया जाता है | इस मंत्र का जाप भी दिन में 108 बार किया जाना चाहिए | ये मंत्र जीवन से दुखो को दूर करने के लिए प्रभावी है |
गणेश कुबेर मंत्र 
‘ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा।’ ये मंत्र आर्थिक समस्याओ से छुटकारा पाने के लिए बेहद प्रभावी है | इस मंत्र के जाप से मनुष्य के जीवन में चल रही आर्थिक समस्या दूर होने लगती है, साथ ही उसे कर्ज से मुक्ति मिलती है | आप इस मंत्र का जाप रोजाना गणेश जी की पूजा के बाद करे, आपको शीघ्र ही लाभ प्राप्त होगा |