Breaking News

ये मशहूर टीवी एक्ट्रेस अपने पूरे परिवार समेत हुई कोरोना पॉजिटिव, शाही परिवार से है संबंध

कोरोना वायरस इस समय पूरी दुनिया में कहर बरपा रहा है | दुनिया के बड़े बड़े देशो के साथ भारत में भी कोरोना के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे है | ऐसे में कोरोना से आम आदमी ही नहीं, बड़ी बड़ी हस्तियां भी इसकी चपेट में आ रही है | ऐसा ही एक टीवी एक्ट्रेस के साथ हुआ है, जिसका पूरा परिवार कोरोना की चपेट में आ गया है |

हम बात कर रहे है, टीवी एक्ट्रेस और डांसर मोहिना सिंह की, जी हाँ मोहिना सिंह कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है | इतना ही नहीं उनका परिवार भी इसकी चपेट में आ गया है | जानकारी के अनुसार सबसे पहले उनकी सास पॉजिटिव पायी गयी थी |
बताया जा रहा है की सबसे पहले उनकी सास कोरोना पॉजिटिव पायी गयी | इसके बाद उनके ससुर की भी जांच की गयी, वे भी जाँच में पॉजिटिव पाए गए | इसके बाद उन दिनों को कारण्टीन कर दिया गया | इसके बाद जब परिवार के अन्य सदस्यों का टेस्ट किया गया तो कई सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए |
इस समय एक्ट्रेस मोहिना सिंह अपने परिवार के साथ हॉस्पिटल में भर्ती है | उन्होंने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी खुद दी थी | उन्होंने बताया की वे कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है, उनके परिवार में 22 सदस्य है और सभी साथ रहते है | लेकिन किसी में भी कोरोना के लक्षण दिखाई नहीं दिए, इसी वजह से सभी सदस्य संक्रमित हो गए |
बता दे मोहिना शाही परिवार से ताल्लुक रखती है | उन्होंने 14 अक्टूबर 2019 को शाही राजघराने में शादी की थी | उनके पति सुयश रावत एक राजनेता है | बता दे शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया था | वे डांस इंडिया डांस, दिल दोस्ती डांस और ये रिश्ता क्या कहलाता है, जैसे सीरियल्स में भी नजर आ चुकी है |