Breaking News

यह हैं देश के 7 शाही परिवार,जो आज भी जीते हैं शानदार जिंदगी

मित्रों इस बात से तो आप सभी भलीभांति अवगत ही होगें कि पहले की भांति आज भी कई शाही परिवार महाराजाओं की तरह शानदार जिन्दगी बीता रहे है।

वैसे तो बॉलीवुड की फिल्मों में अपने राजा महाराजाओं की कहानियां कई बार देखी होंगी, पर क्या आपको पता  है कि सचमुच भी देश के कई हिस्से आज भी शाही शानो शौकत से भरे हुए हैं। इसी क्रम में आज हम आपको 7 ऐसे परिवारों से अवगत कराने वाले है जो आज भी महाराजाओं जैसा जीवन व्यतीत कर रहे है, जो कुछ इस प्रकार से है…..

वाडियार राजवंश– मैसूर के वाडियार राजघराने के राजा यदुवीर की पत्नी की तृषिका ने 6 दिसंबर को बालाक को जन्म दिया था। बताया जाता है कि इस परिवार में 400 साल बाद किसी बच्चे की किलकारी गूंजी थी। राजा यदुवीर इस वाडियार वंश के 27वें राजा हैं। इनकी शादी डूंगरपुर की राजकुमारी तृषिका के साथ हुई है। इनके पास लगभग 10000 करोड रुपए की प्रॉपर्टी है।

जयपुर का शाही परिवार- ब्रिगेडियर भवानी सिंह के पश्चात पदमनाभ सिंह ने जयपुर की गद्दी संभाली और राजा के तौर पर इनका राज्याभिषेक हुआ था। इनकी राज्य अभिषेक के समय में जब ताज बनाया गया तो 12 तोपों की सलामी भी दी गई थी। और राजशाही दल ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया था। उसके बाद से जयपुर के महाराजा कुमार पद्मनाभ सिंह को माना जाता है। इनके पास 19 एकड़ भूमि,3800 एकड़ की बंजर भूमि, माधोपुर लाऊज , रेस्ट हाउस, झील आदि काफी कुछ है। इसके अलावा जयपुर में इनकी एक दर्जन से भी अधिक हवेलियां हैं।

मेवाड़ राजवंश- मेवाड़ राजघराने के एक पूर्व राजा भगवत सिंह के बेटे अरविंद सिंह है। जो कई इवेंट में दिखाई देते हैं। इन्होंने बॉलीवुड से लेकर के हॉलीवुड तक के कई बड़े सितारों के साथ स्टेज शेयर किया है। बता दें कि अक्षय कुमार के साथ अरविंद सिंह मास्टचेफ इंडिया में भी नजर आ चुके हैं। यह मेवाड़ के 76वें संरक्षक है। इन्होंने 1955 से 1984 तक मेवाड़ घराने की बागडोर भी सम्हाली है। इन्होंने ब्रिटेन से होटल मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है इस दौरान शिकागो में नौकरी भी करते थे। इनके शादी कच्छ की राजकुमारी के साथ संपन्न हुई है। इनके पास कई सारी महंगी गाड़ी मौजूद है।

भोसले का परिवार – महाराष्ट्र के शिवाजी महाराज एवं छत्रपति को किसी भी परिचय की आवश्यकता नहीं है। महाराष्ट्र के आसपास के कई जिले जैसे कि कोल्हापुर, सतारा, नागपुर, मुधोल, सावंतवाडी और तंजौर में इनका राज्य फैला हुआ है। सतारा के उदयनराजे को तेरवा छात्रवृत्ति उपाधि धारक माना जाता है। वर्तमान में यह भाजपा के सदस्य भी हैं। इनके पास 170 करोड रुपए की घोषित संपत्ति है। इसमें पांच कारें और कई प्रकार के आभूषण शामिल है। बता दें कि इनका दावा है कि यह शिवाजी महाराज के 17वें वंशज हैं।

पटौदी नवाब परिवार- मंसूर अली खान पटौदी पूर्व क्रिकेटर थे और उन्होंने अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के साथ शादी की थी। इनके तीन बच्चे हैं। इनके बच्चे सैफ अली खान, सोहा अली खान फिल्म लाइन में है और उनकी दूसरी बेटी फैशन उद्योग में प्रसिद्ध है। सैफ वर्तमान में पटौदी के नवाब के रूप में कार्यरत हैं। और पटौदी पैलेस के मालिक भी हैं। सैफ अली खान ने दो शादियां की हैं इनकी पहली पत्नी से इनके दो बच्चे हैं, सारा अली खान, और इब्राहिम। उन्होंने दूसरी शादी करीना कपूर से की है।

जोधपुर का राठौर परिवार- जोधपुर में रहने वाले राठौर परिवार का आज भी जोधपुर शहर पर राज चलता है। मेहरानगढ़ किले एवं उम्मेद भवन पैलेस इनके घर हैं। यह दुनिया के सबसे बड़े किले और निजी आवासों में से एक है। बता दें कि महाराजा गज सिंह अपनी पत्नी एवं दो बच्चों के साथ उम्मेद भवन में वास करते हैं। इस पैलेस का अन्य हिस्सा यहां घूमने आने जाने वाले पर्यटकों के लिए खुला है। और बाकी का हिस्सा ताज ग्रुप आफ होटल्स द्वारा देखरेख किया जाता है। यह डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए सबसे अधिक डिमांडिंग पैलस है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी यहीं हुई थी। महराज गज सिंह राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। और कुछ समय पहले तक उन्होंने त्रिनिदाद और टोबैगो में भारत के उच्चायुक्त के रूप में भी कार्य किया है।

बड़ोदरा का गायकवाड परिवार- 18 शताब्दी में वडोदरा पर गायकवाड शासन किया है। यह लोग पुणे से आए थे। 52 साल के समरजीतसिंह गायकवाड बड़ौदा के शाही परिवार के मुखिया है। जब इन्हें विरासत मिली थी तो इनके पास 20000 करोड से भी अधिक संपत्ति थी। यह लक्ष्मी पैलेस में रहते हैं जो कि दुनिया का सबसे बड़ा प्राइवेट रेसिडेंस है। गुजरात एवं बनारस की 17 से भी अधिक मंदिर ट्रस्ट का प्रबंध यही करते हैं। इनके 10 होल गोल्फ कोर्स भी हैं। समरजीतसिंह एक टॉप गोल्फ खिलाड़ी हैं इन्होंने रणजी ट्रॉफी में भी राज्य का प्रतिनिधि किया हुआ है। साल 2017 तक यह राजनीति में सक्रिय थे, पर उसके बाद यह निष्क्रिय हो गए।