Breaking News

यह मौलाना नाबालिग लड़कियों का वीडियो बना कर करता था यौन शोषण, साथी ने सौंपे 10 वीडियो

पाकिस्तान में मौलानाओं के कारनामा से बार-बार शर्मसार होता रहा है। इस बार एक मदरसे के मौलाना को नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह मौलाना मदरसे में पढ़ने आने वाली नाबालिग लड़कियों,बच्चियों का न केवल यौन शोषण करता था। बल्कि उनका वीडियो भी बनाता रहा। पुलिस ने बताया कि मौलाना पिछले तीन साल से इन लड़कियों का वीडियो भी बना रहा था। इस मामले की जानकारी मौलाना के एक करीबी ने पुलिस को दी थी। पुलिस का यौन षोशण और वीडियो बनाये जाने की सूचना मिलने पर कार्रवाई हुई है। मौलाना के यौन षोशण की घटना पाकिस्तानी सूबे पंजाब के चकवाल जिले के ढोक फुलारी गांव के मस्जिद की है। पुलिस ने बताया है कि पीड़ितों में चार नाबालिग लड़कियां और एक लड़का शामिल है। लड़कियों और लड़के सभी मदरसे में पढ़ने आते थे। मौलाना के साथ उसका एक करीबी भी ऐसी वारदातों में शामिल रहता था। वह अक्सर ऐसी घटनाओं का वीडियो रिकॉर्ड करता था। वीडियो से ही मौलाना के कारनामे का खुलासा हुआ है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को एक ही मस्जिद में नियुक्त किया गया था। जहां पिछले तीन साल से ये दोनों कई लड़कियों के साथ यौन शोषण की घटनाओं में शामिल थे। दोनों संदिग्धों के बीच किसी मामले को लेकर मतभेद हो गए थे, जिसके बाद यौन शोषण की घटनाओं का वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने पुलिस के सामने आरोपी मौलाना के करतूतों की पोल खोल दी। वीडियो के साथ साक्ष्य मिल गया। चकवाल के उप पुलिस अधीक्षक सिकंदर गोंडल ने बताया कि आरोपी मौलवी ने चार लड़कियों और एक लड़के का यौन उत्पीड़न किया था। सभी पीड़ितों की उम्र छह से 12 साल के बीच थी। इस मौलाना के साथी आरोपी ने पुलिस को ऐसी घटनाओं के कई वीडियो भी दिखाए है।

पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़ितों से पूछताछ भी की, जिसमें उन्होंने बताया कि आरोपी मौलाना उनके वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार यौन शोषण कर चुका था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों ही आरोपियों ने छह से नौ साल की उम्र की चार नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ करने की बात कबूल की है। जिला पुलिस अधिकारी मुहम्मद बिन अशरफ ने बताया कि सभी पांच पीड़ितों की चिकित्सा जांच की गई थी। फोरेंसिक लैब में डीएनए के नमूने भेजे हैं। हमने आरोपियों के 10 वीडियो भी बरामद किए हैं और मेमोरी कार्ड भी जब्त किए हैं। वीडियो की फोरेंसिक जांच की जाएगी। मौलाना की इस करतूत से लोगों काफी गुस्सा है।