Breaking News

यह उभरता क्रिकेटर है करोड़ों का मालिक, इन विज्ञापन कंपनियों के साथ है लम्बी डील

क्रिकेट की दुनिया में सफलता के साथ शोहरत मिल जाती है। इसी शोहरत के साथ क्रिकेटरों का आर्थिक साम्राज्य खड़ा हो जाता है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। 23 साल के ऋषभ पंत विकेटकीपर बल्लेबाज भारतीय क्रिकेट टीम का उभरता हुआ सितारा है। जब पंत मैदान पर नहीं होते हैं तब वो ज्यादातर समय अपने घर में अपने परिवार के साथ बिताते हैं। ऋषभ पंत ने इस उम्र में कई मुकाम हासिल किए है। खिलाड़ी पंत ने करोड़ों के मालिक भी हैं। ऋषभ पंत ने साल 2020 में 29.19 करोड़ रूपए की कमाई की थी। उन्हें फोर्ब्स 2019 सेलिब्रिटी 100 की लिस्ट में 30वें स्थान पर शामिल किया था। साल 2021 में पंत की कुल संपत्ति 5 मिलियन डॉलर है जो भारतीय रूपए के अनुसार 36 करोड़ रूपए है। ऋषभ पंत की वार्षिक कमाई 10 करोड़ रूपए है जबकि वह महीने का 30 लाख रूपए कमाते हैं।

पंत बीसीसीआई वार्षिक प्लेयर कॉन्ट्रैक्ट ए ग्रेड श्रेणी का है। इस करारनामे के तहत उन्हें सालाना 5 करोड़ रूपए मिलते हैं। उन्हें प्रति टेस्ट मैच के लिए 3 लाख रूपए, प्रति वनडे मैच के लिए 2 लाख रूपए और प्रति टी-20 मैच के लिए 1.50 लाख रूपए की मैच फीस मिलती है। पंत को दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्रति सीजन 8 करोड़ रूपए फीस मिलती है। पंत की सफलता से उनकी आमदनी में इजाफा हुआ है। ऋषभ पंत कई ब्रांड्स के विज्ञापन लगातार कर रहे हैं। पंत की कुल संपत्ति में पिछले सालों में 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

Rishab pant

SG and Adidas cricket जैसी कंपनियों के साथ जुड़े हुए हैं और उनके बल्ले और किट के लिए विज्ञापन करते हैं। एमएस धोनी और विराट कोहली के साथ पंत भी बूस्ट के ब्रांड एंबेसडर हैं। पिछले साल ऋषभ पंत ने JSW स्टील के साथ 3 साल की बड़ी एंडोर्समेंट डील साइन किया था। ज्ञात हो कि ऋषभ पंत का कार कलेक्शन अभी काफी छोटा है। उनके पास करोड़ों रूपए की कारें हैं। पंत के कार कलेक्शन में Merecedez, Audi A8 and Fordतक शामिल हैं। जिसकी कीमत क्रमशः 2 करोड़, 1.80 करोड़ और 95 लाख रूपए है। पंत का उत्तराखंड, हरिद्वार में एक लक्जरी डिजाइनर घर है। उनके इस घर की कीमत का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।

यह है पंत का रिकाॅर्ड
ऋषभ पंत ने भारत के लिए अब तक 20 टेस्ट, 18 एकदिवसीय और 33 टी-20 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 45.26 के औसत से 1358 रन बनाए हैं जबकि एकदिवसीय में 33.06 के औसत से 529 रन बनाए हैं। पंत ने टी20 में 21.33 के औसत और 123.07 के स्ट्राइक रेट से 512 रन बनाये हैं।