Breaking News

म्यांमा, नेपाल, श्रीलंका और चीन की महिलाओं को मिलेगा साहस दिखाने पर अवॉर्ड

नेपाल, म्यांमार, श्रीलंका, चीन और कुछ अन्य देशों की महिलाओं को न्याय, लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व साहस और नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बताया कि वार्षिक अंतरराष्ट्रीय साहसी महिला (आईडब्ल्यूओसी) पुरस्कार दुनिया भर में महिलाओं के योगदान को चिंहित करता है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बताया कि अगले सप्ताह डिजिटल तरीके से आयोजित कार्यक्रम में यह पुरस्कार दिए जाएंगे। अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन इस मौके पर महिलाओं को विशेष संदेश देंगी और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। मंत्रालय के मुताबिक, पुरस्कार प्राप्त करने वालों में म्यांमार की नेता फोई फोई उंग, मानवाधिकार कार्यकर्ता वांग यू, नेपाल की मुस्कान खातून, श्रीलंका की वकील रनिता गननराजा शामिल हैं। अन्य देशों की महिलाओं को भी आठ मार्च को पुरस्कार दिए जाएंगे।