Breaking News

मौसम विभाग का अलर्ट जारी, इन राज्यों में हो सकती है बारिश

देश में अब सर्दी का मौसम लगभग समाप्त होने वाला है। उत्तर भारत के कई इलाकों में शुक्रवार को बारिश के बाद अब दिन के तापमान तेज़ी से बढ़ोतरी देखी जा सकती हैं। तो वहीं मध्यप्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में आंधी का खतरा अब भी टला नहीं है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज भी देश के मध्य और पश्चिम भाग में तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की संभावना हैं। मौसम विभाग के अनुसार मौसम की गतिविधि आज सुबह यानी शनिवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम की ओर बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर 14 मार्च तक देखा जा सकता है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश
स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालयी राज्यों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार बन रहे हैं। उत्तरी और पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों और छत्तीसगढ़ के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पूर्वी भारत का मौसम
पूर्वी भारत में आज से बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है।

अगले कुछ घंटों में हरियाणा और दिल्ली से सटे इलाके और राजस्थान में कई स्थान 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। दिल्ली और महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी, बावल, कोसली, फरुखनगर, मानेसर, गुड़गांव, झज्जर, चरखाद्री, रोहतक, भिवानी के कई जगहों पर साथ ही इसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।