Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की माताजी के निधन पर व्यक्त की शोक  संवेदना

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को  पुलिस महानिदेशक  श्री अशोक कुमार के किशनपुर स्थित आवास पर जाकर  उनकी  माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर  शोक  संवेदना व्यक्त की।
  मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।