Breaking News

मुंगेर की नई DM ने की थी अपने जूनियर संग शादी, रामविलास पासवान ने दिया था आशीर्वाद

बिहार के मुंगेर (Munger) जिले में मूर्ती विसर्जन के दौरान हिंसा हुई। जिले में गोलीबारी के बाद हिंसा की आग शुरू हुई जो अब बुझ चुकी है। बिहार चुनाव (Bihar Election) के बीच ऐसी झड़प ने एसपी लिपि सिंह (SP Lipi Singh) और डीएम राजेश मीणा (DM Rajesh Meena) को अपने पद से हाथ धोना पड़ा। लिपि सिंह और राजेश मीना की जगह मुंगेर के नए एसपी और डीएम के तौर पर IPS मानवजीत सिंह ढिल्लन और तेजतर्रार रचना पाटिल को डीएम के पद का कार्यभार सौंपा गया। रचना पाटिल का नाम तेजतर्रार IAS अधिकारियों में से एक है।

रचना पाटिल छत्तीसगढ़ के राजनंद गांव की निवासी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई भी अपने गांव से ही की है। रचना पाटिल 2010 बैच की IAS अफसर हैं। रचना की पहली पोस्टिंग बिहार के नालंदा में हुई थी। उस वक्त वह डीडीसी बनी थी। इसके बाद बतौर डीएम उनकी पहली पोस्टिंग वैशाली में हुई। यहां पर वह अपने कामों के लिए बहुत चर्चा में रहीं। इसके बाद उन्होंने पटना ट्रांसफर किया गया और अब वह मुंगेर की डीएम हैं।

रचना पाटिल की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने अपने से जूनियर 2011 बैच के आईपीस कुमार गौतम के साथ शादी रचाई है। कुमार गौतम वैसे बिहार के भागलपुर के रहने वाले हैं लेकिन वह फिलहाल पश्चिम बंगाल कैडर के IPS अफसर हैं। रचना और कुमार गौतम ने 2018 में शादी की थी। उनकी शादी में पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान भी शामिल हुए थे।